अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, जाम

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, जाम सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग के पुरीख गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तुनियाही एवं पुरीख के पास लाश लेकर मुख्य मार्ग को जाम करते हुये प्रदर्शन करने लगा। आक्रोशित लोग मृतक के परिवार को उ

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, जाम

Article Advertisement

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, जाम सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग के पुरीख गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तुनियाही एवं पुरीख के पास लाश लेकर मुख्य मार्ग को जाम करते हुये प्रदर्शन करने लगा।

Article Advertisement

आक्रोशित लोग मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ-साथ दोषी गाड़ी चालक पर कारवाई की मांग कर रहे थे। सड़क दुर्घटना में तुनियाही के बीस वर्षीय युवक सदरे आलम की मौत के बाद मुख्य सड़क के जाम होने की सूचना मिलते ही बिहरा थानाध्यक्ष अरबिन्द कुमार मिश्रा एवं सअनि अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शान्त कर वार्ता शुरू की। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व परदेश से कमाकर घर आया था और पुरीख में एक मूर्गा फार्म पर अपने बड़े भाई मो. रूसतम के साथ जा रहा था। उसी समय बाइक और साईिकल के बीच टक्कर हुई जिसमें बाइक चालक एवं साईिकल चालक सड़क पर गिर गया। दुर्घटना के समय ही तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने सदरे आलम को कुचल दिया और वहां से भाग गया। दुर्घटना में सदरे आलम का सर कुचल जाने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोग मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की तेज रफ्तार को घटना का कारण बताते हुए इसपर रोक की मांग कर रहे थे। सीओ अखिलेश कुमार, थानाध्यक्ष अरबिन्द कुमार मिश्रा, सअनि अजय कुमार सिंह एवं मुखिया ब्रम्हदेव सिंह ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्ता कर मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने एवं दोषी चालक पर समुचित कारवाई करने का आश्वासन देकर लगभग तीन घंटे से चले आ रहे सड़क जाम को हटाया। जाम के कारण जहां यात्री हलकान थे वहीं मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। घटना की खबर सुन परिजनों का हाल बेहाल था। स्थानीय लोग परिजनों को ढ़ाढस देने में जुटे थे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read