अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसान

Article Advertisement

India

रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए: बीसीसीआई

रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए: बीसीसीआई 26 जून (भाषा) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रेपिड एंटीजेन परीक्षण (आरएटी) में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ ‘पांचवें’ टेस्ट से पूर्व उन्हें पृथकवास पर रखा गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को यह जानकारी दी। टेस्ट मैच एक जुल

रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए: बीसीसीआई

Article Advertisement

रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए: बीसीसीआई 26 जून (भाषा) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रेपिड एंटीजेन परीक्षण (आरएटी) में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ ‘पांचवें’ टेस्ट से पूर्व उन्हें पृथकवास पर रखा गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को यह जानकारी दी। टेस्ट मैच एक जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होगा और रोहित अगर छह दिन पृथकवास में रहते हैं तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह या विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम की अगुआई करने को कहा जा सकता है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को हुए रेपिड एंटीजेन परीक्षण (आरएटी) में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ’’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘वह अभी टीम होटल में पृथकवास में हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका ध्यान रख रही है। सीटी वेल्यु का आकलन करने के लिए रविवार को आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जाएगा।’’ रोहित ने लीसेस्टर के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन बल्लेबाजी की थी लेकिन दूसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं की। पैंतीस साल के भारतीय कप्तान रोहित के शुभमन गिल के साथ टेस्ट मैच में पारी का आगाज करने की उम्मीद थी और अब इस मुकाबले में उनका प्रतिनिधित्व आरटी-पीसीआर परीक्षण के नतीजे और उनके उबरने पर निर्भर करेगा। आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इंग्लैंड में टीम से देर से जुड़े क्योंकि वह टीम के ब्रिटेन दौरे पर रवाना होने से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। इन मुकाबलों के लिए इंग्लैंड में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार नहीं किया गया है। भारत ने भी हाल में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी के लिए जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार नहीं किया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read