कहां गयी मासूम?
रोहतास में 5 साल की बच्ची 4 दिनों से लापता, 6 थानों की पुलिस कर रही तलाश रहस्यमय तरीके से रोहतास में बच्ची लापता होने के बाद 6 थानों की पुलिस छानबीन कर रही है. पिछले 4 दिनों से सुराग नहीं मिला. रोहतास: 5 साल की मासूम खेत की ओर घूमने गयी थी लेकिन वापस नहीं लौटी. रोहतास में बच्ची लापता मामले में पुलिस पिछले 4 दिनों से छानबीन कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है. मामला डेहरी थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है. 31 दिसंबर से लापता: बच्ची की मां और चाचा ने इस मामले में पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है. परिजनों के अनुसार 31 जनवरी की शाम बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ घूमने गयी थी. साथ में 6 साल का एक और बच्चा था. तीनों स्कूल की ओर घूमने जा रहे थे. इसी बीच बड़ी बहन को शौच आया. उसने कहा कि "तुमलोग(4 साल की बच्ची और छोटा लड़का) यहीं रूको मैं घर से होकर आती हूं." दो रास्ते के चक्कर में भटकी: परिजनों के अनुसार जब बड़ी बहन शौच कर वापस गयी तो वह 6 साल का लड़का अकेले आ रहा था. जब बड़ी बहन ने उससे पूछा कि उसकी छोटी बहन कहां गयी तो लड़का ने इशारा करते हुए कहा कि वह दूसरे रास्ते से आ रही है. इसके बाद उस रास्ते गयी लेकिन बच्ची कहीं नहीं थी. इसके बाद उसने परिजनों को जानकारी दी. वापस नहीं आयी बच्ची: इधर, बड़ी बहन ने परिजनों को बताया कि वह दोनों को छोड़कर बाथरूम करने आयी थी. दोनों (4 साल की बच्ची और छोटा लड़का) स्कूल के पास थे. इसी बीच बच्ची ने उस लड़के से कहा कि तुम दूसरे रास्ते से जाओ और मैं दूसरे रास्ते से जाती हूं." दोनों अलग-अलग रास्ते से खेत की ओर जा रहे थे. 6 साल का बच्चा तो लौट आया लेकिन 4 साल की बच्ची वापस नहीं आयी. रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी. हर एंगल से जांच कर रही पुलिस: इस मामले में परिजनों ने उसी दिन थाना में जाकर इसकी शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की. इस मामले में डीएसपी-2 वंदना मिश्रा ने बताया कि पुलिस की ओर से डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. आसपास के तालाब में भी छानबीन की जा रही है. वहीं किडनैपिंग एंगल से भी जांच हो रही लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है कि बच्ची कहां गयी. 6 थानों की पुलिस छानबीन में जुटी: सोशल साइट्स पर भी गुमशुदा बच्ची की तस्वीर डाली गयी है. रोहतास एसपी रौशन कुमार ने टीम गठित की. डीएसपी वंदना मिश्रा के नेतृत्व में डालमियानगर, डेहरी, इन्द्रपुरी, तिलौथू, डेहरी मुफ्फसिल, व महिला थाना सहित 6 थाने की तेजतर्रार पुलिस टीम के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की टीम को भी लगाया गया है. टीम मुहल्ले में जाकर पड़ोसियों सहित एक-एक शख्स से पूछताछ कर रही है. "पुलिस टीम हर एंगेल्स से जांच कर रही है. किडनैपिंग या किसी से दुश्मनी मामले को भी देखा जा रहा है. घर के करीब बगल में तालाब है, वहां भी पानी निकलवा कर देख लिया गया है. डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है जल्द ही बच्ची को बरामद करने की कवायद की जा रही है." -वंदना मिश्रा, डीएसपी
Article Advertisement
Education
कहां गयी मासूम? रोहतास में 5 साल की बच्ची 4 दिनों से लापता, 6 थानों की पुलिस कर रही तलाश
कहां गयी मासूम? रोहतास में 5 साल की बच्ची 4 दिनों से लापता, 6 थानों की पुलिस कर रही तलाश रहस्यमय तरीके से रोहतास में बच्ची लापता होने के बाद 6 थानों की पुलिस छानबीन कर रही है. पिछले 4 दिनों से सुराग नहीं मिला. रोहतास: 5 साल की मासूम खेत की ओर घूमने गयी थी लेकिन वापस नहीं लौटी. रोहतास में बच्ची लापता
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
