अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बिहार के रोहतास में ताबड़तोड़ फायरिंग: एक की मौत, दो घायल; भागते बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

रोहतास (बिहार): बिहार के रोहतास जिले में अपराधियों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने खेत से लौट रहे ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में जोखन साह की मौत हो गई, जबकि कमलेश पासवान और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामी

बिहार के रोहतास में ताबड़तोड़ फायरिंग: एक की मौत, दो घायल; भागते बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

Article Advertisement

रोहतास (बिहार): बिहार के रोहतास जिले में अपराधियों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने खेत से लौट रहे ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में जोखन साह की मौत हो गई, जबकि कमलेश पासवान और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए।

Article Advertisement

ग्रामीणों ने दबोचे अपराधी फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दो अपराधियों को पकड़ लिया। भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटनास्थल से बाइक बरामद पुलिस ने मौके से अपराधियों की बाइक बरामद की है। अधिकारियों का कहना है कि वारदात पुरानी रंजिश के चलते की गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाया खौफनाक मंजर स्थानीय लोगों ने बताया कि खेत से लौटते वक्त अचानक बाइक पर आए बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पहले कमलेश पासवान को गोली लगी, इसके बाद बीच-बचाव करने आए जोखन साह को सीने में गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस की सख्त कार्रवाई का भरोसा एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाई और अपराधियों को पकड़ लिया। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read