अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Crime

रोहतास में 200 पुलिस की रेड, करोड़ों की हेरोइन, हथियारों का मिला जखीरा, 22 साल का लड़का निकला मास्टरमाइंड

रोहतास में 200 पुलिस की रेड, करोड़ों की हेरोइन, हथियारों का मिला जखीरा, 22 साल का लड़का निकला मास्टरमाइंड रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. करोड़ों की हेरोइन और हथियारों के जखीरा को जब्त किया गया है. आगे पढ़ें पूरी खबर. रोहतास : कभी हेरोइन के कारोबार के लिए चर्चित रहा बिहार का सासाराम एक बार फि

रोहतास में 200 पुलिस की रेड, करोड़ों की हेरोइन, हथियारों का मिला जखीरा, 22 साल का लड़का निकला मास्टरमाइंड

Article Advertisement

रोहतास में 200 पुलिस की रेड, करोड़ों की हेरोइन, हथियारों का मिला जखीरा, 22 साल का लड़का निकला मास्टरमाइंड रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. करोड़ों की हेरोइन और हथियारों के जखीरा को जब्त किया गया है. आगे पढ़ें पूरी खबर. रोहतास : कभी हेरोइन के कारोबार के लिए चर्चित रहा बिहार का सासाराम एक बार फिर चर्चा में आ गया है, क्योंकि यहां फिर से करोड़ों की हेरोइन बरामद हुई है. इसके साथ-साथ हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है. इतना ही नहीं कैश और अन्य आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई है. 22 साल का लड़का मास्टरमाइंड : सबसे बड़ी बात यह है कि 11 अपराधियों को 14 थाने की पुलिस ने मिलकर दबोचा है. इसका मास्टर माइंड महज 22 साल का युवक है. जिसके इशारे पर पूरे सासाराम में नशे का कारोबार व आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता था. ''लगभग 200 से अधिक जवानों के साथ शहरी क्षेत्र में छापामारी कर यह कार्रवाई की गई. करोड़ों की हेरोइन को जब्त किया गया है. रोहन चंद्रवंशी नामक सरगना सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रोहन की उम्र 22 साल है. इसके अलावा एक नाबालिक लड़का को भी पकड़ा गया है.''- रौशन कुमार, एसपी, रोहतास रोहतास पुलिस को बड़ी कामयाबी : दरअसल पुलिस ने ड्रग माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है. रोहतास एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में जिला के 14 थानों की पुलिस ने सैप तथा एसटीएफ के साथ नगर थाना क्षेत्र के मुबारकगंज में छापेमारी की. यहां 1 किलो 800 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ (हेरोइन) को बरामद किया. साथ ही हेरोइन तस्करी में शामिल 11 कुख्यात अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. ''लगभग 40 कमरों का एक तहखाना बनाकर यह कारोबार शहरी क्षेत्र में वर्षों से चल रहा था. गुप्त सूचना पर जब यह कार्रवाई हुई तो पुलिस को सफलता मिली. स्पेशल ड्राइव के दौरान पुलिस ने छापामारी कर दो देसी बंदूक, एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, 39 कारतूस बरामद किया. साथ ही एक लाख 31 हजार नगद भी मौके से बरामद किया है.''- रौशन कुमार, एसपी, रोहतास तेज तर्रार अफसरों की बड़ी टीम बनाकर छापेमारी : एसपी का कहना है कि, सासाराम में संगठित गिरोह के लोगों के द्वारा नशे का कारोबार व हथियार, चोरी की बाइक व चोरी के मोबाइल की तस्करी की सूचना मिल रही थी. मामले में संज्ञान लेकर तेज तर्रार अफसर की बड़ी टीम बनाकर छापेमारी की गई. हथियार सहित करोंड़ो के नशे की खेप सहित कैश की बरामदगी हुई है. पुलिस के हत्थे चढ़े सभी टॉप क्रिमिनल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. आर्म्स एक्ट के अलावा दंगा का भी इन लोगों पर आरोप है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read