अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000 km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत ...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हें CM सम्राट ने सौंपा बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभारबिहार में शुरू करें मसाले की खेती, सरकार दे रही है मोटी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन, जानें लास्ट डेटबिहार बाढ़ अपडेट: CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान का आज तूफानी दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट प्रोग्रामबिहार आज का मौसमः पटना में बारिश से आफत, मुजफ्फरपुर-दरभंगा समेत 25 जिलों में वर्षा-ठनका का अलर्टबिहार में अचानक क्या हुआ? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े अफसर, DGP के साथ BPSC और BPSSC अध्यक्ष भी लंबे अवकाश परभारत-नेपाल सीमा पर 25 एलवेस्टर शीट जब्त: 2 नेपाली नागरिक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर भी पकड़ा'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000 km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत ...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हें CM सम्राट ने सौंपा बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभारबिहार में शुरू करें मसाले की खेती, सरकार दे रही है मोटी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन, जानें लास्ट डेटबिहार बाढ़ अपडेट: CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान का आज तूफानी दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट प्रोग्रामबिहार आज का मौसमः पटना में बारिश से आफत, मुजफ्फरपुर-दरभंगा समेत 25 जिलों में वर्षा-ठनका का अलर्टबिहार में अचानक क्या हुआ? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े अफसर, DGP के साथ BPSC और BPSSC अध्यक्ष भी लंबे अवकाश परभारत-नेपाल सीमा पर 25 एलवेस्टर शीट जब्त: 2 नेपाली नागरिक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर भी पकड़ा

Article Advertisement

Crime

RPF का ऑपरेशन ‘विलेप’: नेताजी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 76 जीवित कछुए बरामद

गयाजी (बिहार): बिहार के गयाजी रेलवे जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। RPF ने अपने विशेष अभियान “ऑपरेशन विलेप” के तहत 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 76 जीवित कछुए बरामद किए हैं। रेल पुलिस के अनुसार, ये कछुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत स

RPF का ऑपरेशन ‘विलेप’: नेताजी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 76 जीवित कछुए बरामद

Article Advertisement

गयाजी (बिहार): बिहार के गयाजी रेलवे जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। RPF ने अपने विशेष अभियान “ऑपरेशन विलेप” के तहत 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 76 जीवित कछुए बरामद किए हैं। रेल पुलिस के अनुसार, ये कछुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजाति में आते हैं और इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 38 लाख रुपये आंकी गई है। ट्रेन के जनरल कोच में छिपाकर ले जाए जा रहे थे कछुए RPF निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि सोमवार सुबह प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर नेताजी एक्सप्रेस की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान जनरल कोच में चार बैग और एक झोला संदिग्ध अवस्था में लावारिस मिले। जब टीम ने इन बैगों को खोलकर देखा, तो उनके अंदर 76 जीवित कछुए पाए गए। “ट्रेन में यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद सभी बैग कछुओं सहित RPF पोस्ट लाए गए।” — बनारसी यादव, प्रभारी निरीक्षक, RPF वन विभाग को सौंपे गए कछुए घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम, रेंज अधिकारी आरती कुमारी के प्रतिनिधि एवं सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण RPF पोस्ट पहुंचे। जांच के बाद सभी 76 कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। वन विभाग ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद कछुओं को सुरक्षित प्राकृतिक स्थान पर छोड़ दिया जाएगा । फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है , क्योंकि ट्रेन में कोई भी व्यक्ति बैग पर अपना दावा नहीं कर पाया। हालांकि, मामले की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। क्या है RPF का ऑपरेशन ‘विलेप’? ऑपरेशन विलेप RPF द्वारा देशभर में चलाया जा रहा एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य रेलवे के माध्यम से होने वाली वन्यजीव तस्करी रोकना संरक्षित जानवरों की अवैध खरीद-फरोख्त पर लगाम लगाना इस अभियान के तहत अब तक कई रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों से दुर्लभ जीव बरामद किए जा चुके हैं और कई तस्करों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। Key Highlights गयाजी रेलवे जंक्शन पर RPF की बड़ी कार्रवाई नेताजी एक्सप्रेस से 76 जीवित कछुए बरामद कछुओं की कीमत लगभग 38 लाख रुपये ऑपरेशन विलेप के तहत कार्रवाई कछुए वन विभाग को सौंपे गए

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read