रूसी आक्रामकता केवल यूक्रेन तक सीमित नहीं है: जेलेंस्की 10 अप्रैल (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस अपनी आक्रामकता के जरिए पूरे यूरोप को निशाना बना रहा है और उनके देश पर रूसी आक्रमण को रोकना सभी लोकतंत्रों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
जेलेंस्की ने शनिवार देर रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि रूसी हमला ‘‘केवल यूक्रेन तक सीमित रहने के इरादे से नहीं किया गया’’ और ‘‘पूरी यूरोपीय परियोजना रूस का लक्ष्य है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए यह केवल सभी लोकतांत्रिक देशों का ही नहीं, बल्कि यूरोप की सभी ताकतों का नैतिक कर्तव्य है कि वे शांति के लिए यूक्रेन की इच्छा का समर्थन करें।
दरअसल यह हर सभ्य देश के लिए रक्षा की रणनीति है।’’ कई यूरोपीय नेताओं ने युद्धगस्त राष्ट्र यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने के प्रयास किए हैं।
जेलेंस्की ने यूक्रेन की राजधानी कीव की यात्रा करने के लिए ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के नेताओं को धन्यवाद दिया।
उन्होंने वैश्विक स्तर पर निधि जुटाने के कार्यक्रम के लिए यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को भी धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम से यूक्रेनी नागरिकों की मदद के लिए 10 अरब यूरो से अधिक जुटाए गए।
जेलेंस्की ने रूसी तेल और गैस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के अपने आह्वान को दोहराया।
उन्होंने पूर्वी यूक्रेन के क्रामातोर्स्क में एक रेलवे स्टेशन पर हुए हमले को रूसी सेना के युद्ध अपराध का ताजा उदाहरण बताया और कहा कि इसे देखने के बाद पश्चिमी देशों को यूक्रेन की मदद करने के लिए और कदम उठाने चाहिए।
रेलवे स्टेशन पर हुए हमले में 52 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
इस बीच, रूस ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है और हमले का दोष मास्को पर मढ़ने के लिए यूक्रेन की सेना पर यह हमला करने का आरोप लगाया है।
जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि रूस ने आम नागरिकों पर हमला करके दुनिया को स्तब्ध कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद यूक्रेन शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इसके साथ ही जेलेंस्की ने एक बार फिर अन्य देशों से हथियार मुहैया कराने की गुहार लगाई।
उन्होंने क्रामातोर्स्क शहर में एक ट्रेन स्टेशन पर हुए हमले में कम से कम 52 लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को दिए साक्षात्कार में यह बयान दिया।
जेलेंस्की ने कहा, “कोई भी ऐसे व्यक्ति या लोगों से समझौता नहीं करना चाहता है जिन्होंने उसके देश के साथ अत्याचार किया हो।
एक पिता और एक व्यक्ति के तौर पर मैं यह भलीभांति समझता हूं।” उन्होंने कहा, “लेकिन मैं कूटनीतिक समाधान के अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहता।” यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, “हमें लड़ना है और जीने के लिए लड़ना है।
” जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि छह सप्ताह तक युद्ध की विभीषिका झेलने के बाद भी यूक्रेन के लोग शांति को स्वीकार करेंगे।
एपी सिम्मी सुभाष सुभाष 1004 1234 कीव
Article Advertisement
Crime
रूसी आक्रामकता केवल यूक्रेन तक सीमित नहीं है: जेलेंस्की
रूसी आक्रामकता केवल यूक्रेन तक सीमित नहीं है: जेलेंस्की 10 अप्रैल (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस अपनी आक्रामकता के जरिए पूरे यूरोप को निशाना बना रहा है और उनके देश पर रूसी आक्रमण को रोकना सभी लोकतंत्रों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। जेलेंस्की ने शनिवार देर रात राष्ट्र को

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
