अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Crime

आरडब्लूडी की विजिलेंस टीम ने की सड़कों की जांच - सड़कों के निर्माण में पायी अनियमितता - मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई जांच

आरडब्लूडी की विजिलेंस टीम ने की सड़कों की जांच - सड़कों के निर्माण में पायी अनियमितता - मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई जांच   डोरवाड गांव में सड़क की जांच करते चीफ इंजीनियर व अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग के पटना मुख्यालय से भेजी गयी विजिलेंस टीम ने आरडब्लूडी जयनगर प्रमंडल क्षेत्राधीन कई सड़कों के निर

आरडब्लूडी की विजिलेंस टीम ने की सड़कों की जांच - सड़कों के निर्माण में पायी अनियमितता - मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई जांच

Article Advertisement

आरडब्लूडी की विजिलेंस टीम ने की सड़कों की जांच - सड़कों के निर्माण में पायी अनियमितता - मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई जांच   डोरवाड गांव में सड़क की जांच करते चीफ इंजीनियर व अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग के पटना मुख्यालय से भेजी गयी विजिलेंस टीम ने आरडब्लूडी जयनगर प्रमंडल क्षेत्राधीन कई सड़कों के निर्माण व गुणवत्ता की जांच की। विभाग के मुख्य अभियंता राजीव नयन सिंह ने टीम का नेतृत्व किया। उनके साथ राज्य मुख्यालय से दो एई भी टीम में शामिल थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच हुई है। ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष स्थानीय निवासी राम प्रसाद राउत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर जयनगर आरडब्लूडी डिवीजन कार्यालय में ब्याप्त भ्र्ष्टाचार, कार्यालय को जयनगर के बजाय मधुबनी से संचालित करने सहित विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं की जांच के अलावे क्षेत्र की 11 सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता पर प्रतिवाद किया था। विजिलेंस टीम के हेड चीफ इंजीनियर ने बताया कि उन्होंने दो दिनों में आठ सड़कों की जांच की है। अधिकांश सड़कों के निर्माण की बाबत शिकायतें सही पायी गयी हैं। वे फिर एक दौरा करेंगे व शेष शिकायतों की जांच करेंगे। वे एक सप्ताह में प्रतिवेदन विभाग को समर्पित करेंगे। सूचक राम प्रसाद राउत को इसकी सूचना नहीं देने के सम्बंध में पूछे गये एक सवाल के फवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा कोई निर्देश विभाग के द्वारा प्राप्त नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि जांच में कई विन्दुओं पर गड़बड़ियां पायी गयी हैं। जानकारी के अनुसार आरडब्लूडी प्रमंडल कार्यालय में सिवाय एक दो निम्न वर्गीय कर्मियों के अलावे कभी भी जेई, एई व कार्यपालक अभियंता नहीं रहते। सभी कार्य उनके मधुबनी स्थित आवास से संचालित होता है। अक्सर जयनगर में लोग इसको लेकर विरोध आंदोलन करते रहे हैं। कई अभियंता वर्षों से यहां जमे हुए हैं। सड़कों के निर्माण व मेंटिनेंस की गुणवत्ता का पर्यवेक्षण नहीं होने से यत्र तत्र सड़कें टूटी व क्षतिग्रस्त हैं। बाढ़ के नाम पर एफडीआर मद की राशि भी बिना काम के गबन कर दी जाती हैं। कई सड़कें कई वर्षों से अधूरी पड़ी रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सूचक आवेदक राम प्रसाद राउत ने कहा कि आरडब्लूडी जयनगर डिवीजन में करोड़ों की लूट व अभियंताओं की मनमानी की सही जांच के बाद प्रमाण मिलना तय है। वे फिर मुख्यमंत्री से मिल कर अवगत कराएंगे। इधर विजिलेंस जांच टीम गठन की सूचना मिलते ही विभागीय अभियंता व संवेदक सक्रिय हो गये हैं। और कुछ सड़कों पर काम शुरू कर दिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read