‘युद्ध कहीं भी हो, दुनिया मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती’, UNGA में विदेश मंत्री ने किसे चेताया?
S Jaishankar UNGA: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने UNGA में बोलते हुए पड़ोसी देश और आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान को कड़ी चेतवानी दी।
उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि सीमा पर आतंक को बढ़ावा दिया तो उसके नतीजे बुरे होंगे।
S Jaishankar UNGA: इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को लेबनान की राजधानी बेरूत में हुई एयरस्ट्राइक में मार गिराया।
ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जब दुनियाभर के कई देश संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
शनिवार को हिजबुल्लाह चीफ के मारे जाने के बाद UNGA में ‘आतंक’ का मुद्दा गूंज उठा।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए पड़ोसी देश और आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान को चेतवानी दे डाली।
विदेश मंत्री ने कहा- ये दौर मुश्किलों का है और हमें हौसला बनाए रखना है।
दुनिया मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती उन्होंने आगे कहा- यूक्रेन या मध्य पूर्व- युद्ध कहीं भी हो रहा है तो दुनिया मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती।
विदेश मंत्री ने कहा- पाकिस्तान अपने कर्मों का फल भुगत रहा है।
उसकी अर्थव्यवस्था चरमरा रही है।
इसके साथ ही विदेश मंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा- अगर सीमा पार आतंक को बढ़ावा दिया गया तो उसके नतीजे बुरे होंगे।
सीमा पार आतंकवाद की नीति नहीं चलेगी इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान की नापाक हरकतों को एक्सपोज किया।
विदेश मंत्री ने कहा- जो दूसरे देशों की जमीन पर नजर रखते हैं उन्हें एक्सपोज किए जाने और माकूल जवाब दिए जाने की जरूरत है।
इस मंच से पाकिस्तान की ओर से कुछ अजीब दलीलें दी गईं।
मैं भारत के स्टैंड को स्पष्ट करते हुए कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान की सीमा पार आतंकवाद की नीति नहीं चलेगी।
अगर उनके द्वारा कोशिश की गई तो करारा जवाब दिया जाएगा।
पाकिस्तान को खाली करना होगा पीओके विदेश मंत्री ने आगे कश्मीर के सवाल पर कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बस इतना होना है कि पाकिस्तान को PoK को खाली करना है।
साथ ही उसे आतंकवाद को समर्थन देने की नीति छोड़नी होगी।
दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति की तुलना फिलिस्तीन से की थी।
इस मामले में भारत ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
Article Advertisement
World
‘युद्ध कहीं भी हो, दुनिया मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती’, UNGA में विदेश मंत्री ने किसे चेताया?
‘युद्ध कहीं भी हो, दुनिया मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती’, UNGA में विदेश मंत्री ने किसे चेताया? S Jaishankar UNGA: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने UNGA में बोलते हुए पड़ोसी देश और आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान को कड़ी चेतवानी दी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि सीमा पर आतंक को बढ़ावा दिया तो उसके नतीजे बुरे ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

World
Hormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतरा

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
