अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

हजारों की भीड़ के बीच सहरसा में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक हुए पूर्व मंत्री डॉ. अब्दुल गफूर

हजारों की भीड़ के बीच सहरसा में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक हुए पूर्व मंत्री डॉ. अब्दुल गफूर सहरसा के महिषी के बहोरवा गांव में महिषी विधानसभा के विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. अब्दुल गफूर को बुधवार को गार्ड ऑफ आर्नर देकर राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सुबह से ही पूर्व मंत्री की अ

हजारों की भीड़ के बीच सहरसा में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक हुए पूर्व मंत्री डॉ. अब्दुल गफूर

Article Advertisement

हजारों की भीड़ के बीच सहरसा में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक हुए पूर्व मंत्री डॉ. अब्दुल गफूर सहरसा के महिषी के बहोरवा गांव में महिषी विधानसभा के विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. अब्दुल गफूर को बुधवार को गार्ड ऑफ आर्नर देकर राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

Article Advertisement

सुबह से ही पूर्व मंत्री की अंतिम झलक पाने के लिए लोग बहोरवा भेलाही में जुटने लगे थे। दोपहर बाद बहोरवा स्कूल प्रागंण में शव को लाया गया। यहां हजारों लोगों ने नम आंखों से जनाजे की नमाज अदा की। इससे पूर्व मधेपुरा सांसद दिनेशचंद्र यादव, खगड़िया सांसद महबूब अली कैसर, डीएम शैलजा शर्मा, एसपी राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी, विधायक, जनप्रतिनिधि व आमलोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। दिल्ली में इलाज के दौरान निधन के बाद पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को विमान से मंगलवार की देरशाम पटना लाया गया। विधानसभा भवन एवं राजद के प्रांतीय कार्यालय में अंतिम दर्शन के बाद मंगलवार की देररात परिजन व समर्थक शव को बहोरवा गांव लाए। पार्थिव शरीर के आने की खबर के बाद से ही गांव में अंतिम दर्शन व जनाजे की नमाज में शरीक होने के लिए लोग पहुंचने लगे थे। सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंडों सहित मधेपुरा, दरभंगा, खगड़िया जिले के लोग भी पहुंचे थे। जनाजे की नमाज से पूर्व डॉ. अब्दुल गफूर के सहयोगियों ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। जनाजे में पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दकी, पूर्व मंत्री सह विधायक चंद्रशेखर, विधायक अरुण कुमार, जफर आलम, यदुवंश यादव आदि मौजूद थे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read