अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

घर में आग लगने से हजारों के समान व अनाज जलकर राख

घर में आग लगने से हजारों के समान व अनाज जलकर राख सिमरी बख्तियारपुर . नगर परिषद क्षेत्र के भौरा गांव के वार्ड संख्या छह में गुरुवार देर रात अचानक आग लगने से चार लोगों का घर जलकर राख हो गया. आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आग लगने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी लोग

घर में आग लगने से हजारों के समान व अनाज जलकर राख

Article Advertisement

घर में आग लगने से हजारों के समान व अनाज जलकर राख सिमरी बख्तियारपुर . नगर परिषद क्षेत्र के भौरा गांव के वार्ड संख्या छह में गुरुवार देर रात अचानक आग लगने से चार लोगों का घर जलकर राख हो गया. आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आग लगने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी लोग जैसे-तैसे आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े. आग की लपेटे देखते ही देखते इतनी तेज हो गयी की आग पर काबू पाने की हर कोशिश नाकाम हो गयी. जिसके बाद आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है. इस अगलगी की घटना में पूनम देवी, कुकनी देवी, मीणा देवी, रुमा देवी के घर में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन, जरूरी कागजात सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि पटाखा की चिंगारी से आग लग गयी. इस अगलगी की घटना में हजारों रुपए की सम्पत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read