अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सहरसा के बनमा में अवैध मिनीगन फैक्ट्री में छापेमारी, भारी मात्रा में निर्मित, अर्द्ध निर्मित हथियार बरामद,दो गिरफ्तार

07 अगस्त को जिले के बनमा इटहरी ओपी के हथमंडल गांव में एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को दिन-दहाड़े अवैध मिनीगन फैक्ट्री में छापामार कर भारी मात्रा में निर्मित व अर्ध निर्मित हथियारों के साथ मशीन व औजार बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक उक्त फैक्ट्री में निर्मित हथियार की आपूर्ति पूरे बिहा

सहरसा के बनमा में अवैध मिनीगन फैक्ट्री में छापेमारी, भारी मात्रा में निर्मित, अर्द्ध निर्मित हथियार बरामद,दो गिरफ्तार

Article Advertisement

07 अगस्त को जिले के बनमा इटहरी ओपी के हथमंडल गांव में एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को दिन-दहाड़े अवैध मिनीगन फैक्ट्री में छापामार कर भारी मात्रा में निर्मित व अर्ध निर्मित हथियारों के साथ मशीन व औजार बरामद किया है।

Article Advertisement

सूत्रों के मुताबिक उक्त फैक्ट्री में निर्मित हथियार की आपूर्ति पूरे बिहार मे की जाती थी। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह मिनीगन फैक्ट्री संचालक सोमन साह एक सहयोगी के साथ भाड़े की स्कॉर्पियो से निर्मित कई हथियार व गोली दरभंगा पहुंचाने जा रहा था। महिषी थाना के बलुआहा पुल के पास एसटीएफ को संदेह होने पर स्कॉर्पियो की जांच की तो हथियार व गोली बरामद हुआ। दोनो गिरफ्तार युवक को निशानदेही पर एसटीएफ ने बनमा पुलिस के साथ हथमंडल गांव स्थित फैक्ट्री व इसी ओपी क्षेत्र के बहुअरबा गांव में छापेमारी कर कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किया। घटना की सूचना पर एसपी राकेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। एसपी के निर्देश पर सिमरी बख्तियारपुर एडीपीओ मृदुला कुमारी अन्य जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है। अवैध मिनीगण फैक्ट्री का खुलासा व हथियार बरामद की बावत किसी प्रकार की सूचना देने से पुलिस कतरा रही है। गुप्त सूचना के अनुसार एसपी राकेश कुमार शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जानकारी देंगे!

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read