अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

वर्षो से फरार सुपारी किलर तरुण यादव को दबोचा, हथियार बरामद

सहरसा : बड़ी खबर सामने आ रही है सहरसा से जहां पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात सुपारी किलर तरुण यादव को SP लिपि सिंह ने धर दबोचा है। वहीँ अपराधी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन कारतूस भी बरामद किया है। बता दें कि कई जिलों में इस कुख्यात के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है

वर्षो से फरार सुपारी किलर तरुण यादव को दबोचा, हथियार बरामद

Article Advertisement

सहरसा : बड़ी खबर सामने आ रही है सहरसा से जहां पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात सुपारी किलर तरुण यादव को SP लिपि सिंह ने धर दबोचा है। वहीँ अपराधी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन कारतूस भी बरामद किया है।

Article Advertisement

बता दें कि कई जिलों में इस कुख्यात के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।   मामला सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र का है जहां धमसैना गांव से कुख्यात सुपारी किलर तरुण यादव को अरेस्ट किया गया है। सुपारी किलर तरुण यादव बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा में हत्या और रंगदारी के कई कांडों में वर्ष 2013 से फरार चल रहा था। कुख्यात पर सहरसा के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महखड़ गांव में बीते 20 अगस्त को हुए पूँजीत यादव हत्याकांड में 4 लाख सुपारी लेकर हत्या करने का भी आरोप लगा है। वहीँ एसपी लिपि सिंह ने बताया कि कुख्यात सुपारी किलर तरुण यादव की तलाश कई जिलों की पुलिस कर रही थी। अपराधी तरुण यादव पर हत्या और रंगदारी जैसे संगीन मामले बेगूसराय, खगड़िया और सहरसा जिले में दर्ज हैं और यह वर्षों से फरार चल रहा था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि धमसैना गांव में तरुण यादव शरण ले रखा है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए कुख्यात सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल अपराधी तरुण यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read