कपड़ा व्यापारी ने रेल पुलिस पर पिटाई करने का लगाया आरोप, दिया आवेदन सिमरी बख्तियारपुर. पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से सटे माल गोदाम के समीप एक कपड़ा व्यापारी को रेल पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक पिटाई करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद व्यापारी के पुत्र ने आनन फानन में अपने पिता को स्थानीय लोगों की सहायता से अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों द्वारा उसकी प्राथमिक उपचार की गयी. पीड़ित थाना क्षेत्र के कानू टोला वार्ड नंबर 23 निवासी अशोक पासवान ने रेल पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम, एसडीआरएम समस्तीपुर रेल मंडल, जीआरपी थाना मानसी, अनुसूचित जाति जनजाति थाना सहरसा, थानाध्यक्ष बख्तियारपुर के नाम से प्रेषित आवेदन दिया है. दिए आवेदन में रेल पुलिस पर बर्बरता पूर्वक पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रानी बाग हाट में ठेले पर घूम-घूम कर कपड़ा बेच रहा था. जहां से वह शाम होने के बाद अपना ठेला लेकर वापस अपने घर आ रहा था. जैसे ही वह मालगोदाम रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पहुंचा कि एक महिला द्वारा उसे रुकने को कहा गया. जैसे ही वह रुक कर महिला को साड़ी दिखा ही रहा था कि इतने में रेल पुलिस का एक जवान उसके पास आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बोला कि तुम यहां ठेला क्यों लगाया, तुम्हारा नाम क्या है. जिसके बाद उसने अपना नाम रेल पुलिस को बताया. इतने में रेल पुलिस आग बबूला हो गया और उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर गाली गलौज करने लगा. जिसका उसने विरोध किया तो रेल पुलिस ने उसकी बर्बरता पूर्वक पिटाई करनी शुरू कर दी. पीड़ित द्वारा प्रेषित आवेदन में कहा गया है कि मैं बार-बार हाथ जोड़ता रहा, विनती करता रहा, लेकिन रेल पुलिस द्वारा उसकी एक न सुनी गयी और लात घुसा, लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. हालांकि शोर शराबा होने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. जिसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि रेल पुलिस ने इस दौरान उसके पॉकेट से करीब आठ हजार आठ सौ रुपये भी निकाल लिए और जाते-जाते धमकी दिया कि यहां ठेला लगाएगा तो पांच हजार रुपए टैक्स देना होगा. इस संबंध मे जीआरपी रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
Article Advertisement
Bihar
कपड़ा व्यापारी ने रेल पुलिस पर पिटाई करने का लगाया आरोप, दिया आवेदन
कपड़ा व्यापारी ने रेल पुलिस पर पिटाई करने का लगाया आरोप, दिया आवेदन सिमरी बख्तियारपुर. पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से सटे माल गोदाम के समीप एक कपड़ा व्यापारी को रेल पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक पिटाई करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद व्यापारी के पुत्र न

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
