सहरसा : जिले के सदर थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं।
हाल के दिनों में थाना क्षेत्र में कई गंभीर मामले दर्ज कराए गए हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
नाबालिग पुत्री का अपहरण खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पीरनगरा पंचायत के सिसवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के अपहरण को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है।
Bihar
सहरसा में लगातार आपराधिक घटनाएं: नाबालिग पुत्री का अपहरण, रंगदारी, बाइक चोरी और एक्स-रे रूम में लाखों की चोरी
सहरसा : जिले के सदर थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल के दिनों में थाना क्षेत्र में कई गंभीर मामले दर्ज कराए गए हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। नाबालिग पुत्री का अपहरण खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पीरनगरा पंचायत के सिसवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर

Article Advertisement
Article Advertisement
आवेदन के अनुसार, उनकी पुत्री सहरसा सदर थाना क्षेत्र के पासवान टोला वार्ड 17 स्थित आभा निवास में किराए के कमरे में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही थी।
इसी दौरान अखिलेश कुमार (पिता उमेश यादव , निवासी: पीरनगरा वार्ड 8) ने अन्य लोगों के साथ मिलकर छात्रा को जबरन लॉज से बुलाकर अपहरण कर लिया और खगड़िया ले गए।
परिजन जब उमेश यादव के घर पहुंचे तो उनके साथ जातिसूचक गालियां दी गईं, मारपीट और लूटपाट भी की गई।
इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
10 लाख की रंगदारी व नाबालिग से छेड़छाड़ मीर फहीम अली , निवासी बस्ती मसरफ चौक वार्ड 38, ने भी सदर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि ओवेस करणी उर्फ चुन्ना, अबू बकर उर्फ मुन्ना, मो निजाम , मो सरफराज , मो नईम , मो मिस्टर समेत अन्य युवक उनके घर हरवे हथियार के साथ पहुंचे और पहले मांगी गई 10 लाख की रंगदारी नहीं देने पर मारपीट, लूटपाट और नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की।
आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
बाइक चोरी के कई मामले दिघिया गांव निवासी मो इस्लाम के पुत्र की बाइक (BR 11 Z 9744) निबंधन कार्यालय के समीप से चोरी हो गई।
ढोली गांव निवासी संतोष साह (पिता: लालेश्वर साह ) की बाइक (BR 19 Q 7450) जेल गेट के पास से चोरी हो गई, जब वे अपने रिश्तेदार से मिलने जेल पहुंचे थे।
दोनों मामलों में सदर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एक्स-रे रूम से लाखों की चोरी डॉ शिव शंकर मेहता (प्रभारी अधीक्षक, सदर अस्पताल सहरसा ) ने आवेदन देकर बताया कि पुराने भवन के बंद पड़े एक्स-रे रूम की खिड़की तोड़कर लाखों रुपये के कीमती उपकरण चोरी कर लिए गए हैं।
जांच में खिड़की टूटी हुई और उपकरण गायब पाए गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट नंदकिशोर यादव (पिता: भूपेंद्र प्रसाद यादव , निवासी: जरसैन वार्ड 11/2) ने अपने ही गांव के सुरेश यादव , मनीष कुमार उर्फ बौआ, सिंटू कुमार , प्रिंस कुमार , विपुल यादव पर गाली-गलौज, मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है।
मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।
लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है और थाना क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
