अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

Saharsa:- टैंक लॉरी के रौंदने से बाइक सवार की मौत

टैंक लॉरी के रौंदने से बाइक सवार की मौत सहरसा, नगर संवाददाता। शहर में मंगलवार का दिन सड़क हादसों का दिन बना गया। सुबह सात बजे करीब कहरा कुटी के पास टैंक लारी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बैजनाथपट्टी समीप नशे की हालत में कार सवार चालक ने कई लोगों को धक्का मारकर जख्मी कर दिया। क

Saharsa:- टैंक लॉरी के रौंदने से बाइक सवार की मौत

Article Advertisement

टैंक लॉरी के रौंदने से बाइक सवार की मौत सहरसा, नगर संवाददाता। शहर में मंगलवार का दिन सड़क हादसों का दिन बना गया। सुबह सात बजे करीब कहरा कुटी के पास टैंक लारी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बैजनाथपट्टी समीप नशे की हालत में कार सवार चालक ने कई लोगों को धक्का मारकर जख्मी कर दिया।

Article Advertisement

कहरा कुटी समीप नवहट्टा थाना क्षेत्र के बेलही निवासी लालू कुमार यादव अपने दोस्त दर्शन कुमार को सहरसा रेलवे स्टेशन ट्रेन में बिठाकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान कहरा कुटी समीप टैंक लारी की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जमकर नारेबाजी किया। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही गाड़ी को जब्त कर लिया। वहीं कहरा कुटी समीप दो दिनों पूर्व भी भयंकर सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिसमें बनगांव थाना क्षेत्र निवासी मौसम कुमार के मौत होने की सूचना मिली है। जबकि दुसरे जख्मी का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read