अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

Saharsa:- छिनतई का विरोध करने पर मारपीट, प्राथमिकी

छिनतई का विरोध करने पर मारपीट, प्राथमिकी सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बरहशेर पंचायत के मटियानी गांव के समीप एक युवक के साथ छीनझपट का विरोध करने पर बदमाश के द्वारा तेज धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित संतोष तांती ने बिहरा थाना पुलिस को एक आवेदन देते हुये बताया कि वह

Saharsa:- छिनतई का विरोध करने पर मारपीट, प्राथमिकी

Article Advertisement

छिनतई का विरोध करने पर मारपीट, प्राथमिकी सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बरहशेर पंचायत के मटियानी गांव के समीप एक युवक के साथ छीनझपट का विरोध करने पर बदमाश के द्वारा तेज धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है।

Article Advertisement

पीड़ित संतोष तांती ने बिहरा थाना पुलिस को एक आवेदन देते हुये बताया कि वह देर शाम अपने बहन के घर मटियानी जा रहा था । उसी समय सेवन किस्कू सहित अन्य लोगों द्वारा मुझे रास्ते में घेरकर जहां जेब में रखे पन्द्रह सौ रूपये छीन लिया गया। वहीं इसका विरोध करने पर तेज धारदार हथियार से जान मारने की नियत से हमला कर दिया। जिसके दौरान उसने हथियार से जख्मी कर दिया गया। पीड़ित ने बिहरा पुलिस को अपनी दास्तान सुनाते हुये इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। बिहरा थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि आवेदन के आलोक में रिपोर्ट दर्ज कर एक नामजद अभियुक्त सेवन किस्कू को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे सहरसा न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा जहां गहन छानबीन की जा रही है वहीं दोषी अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read