'कहां है मृतक का सिर?' नीताश सरकार और पुलिस पर फूटा RJD विधायक का गुस्सा - SAHARSA MURDER CASE सहरसा हत्याकांड में पुलिस की निष्क्रियता पर राजद विधायक ने गुस्सा फूटा है. हत्यारे की गिरफ्तारी और सिर की बरामदगी नहीं होने पर विरोध जताया. सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के गोलमा निवासी निर्मल साह की बेरहमी से हत्या कर दी गई. भुजा बेचकर अपने परिवार का पेट पालने वाले गरीब शख्स के साथ ऐसी क्रूरता बरती गई कि अपराधी हत्या के बाद उसका सिर भी अपने साथ ले गए. इस घटना को लेकर आरजेडी विधायक ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं. हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली: राजद विधायक व वैश्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की निंदा की है. उन्होंने प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए है. उन्होंने कहा कि पांच दिन बीतने के बावजूद न तो निर्मल साह का सिर बरामद किया जा सका है और न ही कोई आरोपी गिरफ्तार हुआ है. पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से गहरी नींद में सोया हुआ है. प्रशासन की संवेदनहीनता पर आरजेडी का हमला: विधायक रणविजय साहू ने कहा कि यह घटना बिहार सरकार और जिला प्रशासन की संवेदनहीनता को दिखाती है. उन्होंने कहा, एक गरीब का सिर धड़ से अलग कर दिया गया और जिला प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है. पीड़ित परिवार दहशत में है, लेकिन पुलिस की कार्यशैली में कोई तेजी नहीं दिख रही. "सरकार और जिले की पुलिस प्रशासन संवेदन विहिन है. हत्या के कई दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन उदासीन बना हुआ है. पीड़ित परिवार दहशत में है. नीतीश राज में एक गरीब की निर्मम हत्या कर दी गई. सिर धड़ से अलग कर दिया गया, इसके बाद भी जिला प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठी है. पूरे बिहार में आये दिन हत्या हो रही है लेकिन नीतीश सरकार सोई हुई है. सरकार और पुलिस प्रशासन निक्कमे हो चुके हैं." - रणविजय साहू, वैश्य प्रदेश अध्यक्ष सह मैरवा विधायक बिहार में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल: रणविजय साहू ने कहा कि पूरे बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है. हत्या, लूटपाट और अपहरण की घटनाएं आम हो गई हैं और नीतीश सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने कहा कि राजद इस तरह की घटनाओं को लेकर लगातार संघर्षरत है और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जाएगी. विपक्षी एकता और चुनावी रणनीति तौयार: विधायक ने कहा कि आगामी चुनाव में महागठबंधन पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा. युवाओं, किसानों और आम जनमानस में बदलाव की लहर है. उन्होंने कहा कि आरजेडी जनता की आवाज बनने में भरोसा रखती है और अगले चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा. बीजेपी और संघ पर बंगाल हिंसा का आरोप: रणविजय साहू ने पश्चिम बंगाल में हो रहे कथित हिंदू उत्पीड़न के लिए बीजेपी और संघ को जिम्मेदार ठहराया है उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति करती है, जबकि राजद सभी वर्गों की एकजुटता और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है.
Article Advertisement
Bihar
'कहां है मृतक का सिर?' नीताश सरकार और पुलिस पर फूटा RJD विधायक का गुस्सा - SAHARSA MURDER CASE
'कहां है मृतक का सिर?' नीताश सरकार और पुलिस पर फूटा RJD विधायक का गुस्सा - SAHARSA MURDER CASE सहरसा हत्याकांड में पुलिस की निष्क्रियता पर राजद विधायक ने गुस्सा फूटा है. हत्यारे की गिरफ्तारी और सिर की बरामदगी नहीं होने पर विरोध जताया. सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के गोलमा निवासी निर्मल साह की बेरहमी स
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
