अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

Saharsa:- अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन में सानिया तृतीय

अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन में सानिया तृतीय सहरसा, नगर संवाददाता। डीबी रोड स्थित मछली बाजार निवासी व्यवसायी मो लासानी एवं अजीमुन निशा की नवासी सानिया ने अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में बिहार में तीसरा स्थान लाया है । भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सर्किल स्तर पर चुनी जाने वाल

Saharsa:- अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन में सानिया तृतीय

Article Advertisement

अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन में सानिया तृतीय सहरसा, नगर संवाददाता। डीबी रोड स्थित मछली बाजार निवासी व्यवसायी मो लासानी एवं अजीमुन निशा की नवासी सानिया ने अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में बिहार में तीसरा स्थान लाया है ।

Article Advertisement

भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सर्किल स्तर पर चुनी जाने वाली यह एकमात्र प्रतियोगी है। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय द्वारा भेजे गए चयन पत्र के अनुसार प्रतियोगिता में सानिया द्वारा जलवायु परिवर्तन पर लिखी गयी प्रविष्टि का चयन कर लिया गया है। आगामी 10 अक्टूबर को पटना जीपीओ कैम्पस स्थित मेघदूत भवन के प्रथम तल पर एक भव्य समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बिहार से तीन ही छात्रों का चयन हुआ है। जिसमे उत्तर बिहार से सानिया अकेली है।मुम्बई में सानिया की मां तरन्नुम परवीन की मौत हो जाने के बाद से ही वह सहरसा में अपने नाना-नानी और मामा लुकमान अली के साथ रहती है। वह संत जेवियर्स स्कूल में 10 वीं की छात्रा है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता पर घर मे खुशी का माहौल है। मामा लुकमान अली ने बताया कि सानिया बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की छात्रा रही है। स्कूली पढ़ाई-लिखाई के अलावे सानिया की दिलचस्पी नैतिक, व्याहारिक एवं कलात्मक शिक्षा में भी रही है। पत्र लेखन प्रतियोगिता में बिहार स्तर पर सफल होने पर सानिया के विद्यालय संत जेवियर्स स्कूल के निदेशक पी पी अल्बर्ट ने कहा कि सानिया प्रारंभ से ही काफी मेहनती, शांत, सुशील और अनुशासित छात्रा रही है। पत्र लेखन प्रतियोगिता में चयन होने से कोसी क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read