पत्नी के साथ नशेड़ी पति कर रहा था मारपीट पत्नी के साथ नशेड़ी पति कर रहा था मारपीट पीड़िता ने किया 112 को फोन तो पहुंची पुलिस, छानबीन में जुटी बनमा ईटहरी. बिहार में शराबबंदी के बावजूद लोगों का शराब पीकर हंगामा करने का मामला कम होता नहीं दिख रहा है. ऐसा ही ताजा मामला थाना क्षेत्र के तरहा गांव से सामने आया है. जब एक पत्नी से उसके पति ने नशे में मारपीट की है. मारपीट करने के बाद पीड़ित पत्नी ने 112 पर डायल किया. कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार करना चाहा, लेकिन पुलिस की गाड़ी देख वह भाग निकला. पुलिस गार्ड विलास साह, विशो साह, संजीव कुमार उसके पीछे दौड़े भी, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका. बताया जा रहा है कि शराबी पति लगातार अपनी पत्नी के साथ नशे की लत में मारपीट करता है. पीड़ित की पत्नी गोरपार भेलवा मधेपुरा जिले की रहने वाली हीरा देवी ने बताया कि 12 साल पहले हिंदू रीति-रिवाज के साथ सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के तरहा गांव के पवन कुमार के साथ शादी हुई है. शुरुआत में रिश्ता काफी अच्छा रहा. उसके बाद इसके धीरे-धीरे कारनामे सामने आने लगे. बगैर किसी वजह से हमसे झगड़ा करता था और मारपीट किया करता था. इनके खिलाफ कई बार पुलिस को शिकायत भी की, पुलिस पकड़ के ले भी जाती है और छोड़ देती है. जिससे मेरे पति का मनोबल बढ़ गया है. उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह को नशे में धुत होकर मेरे पति पवन कुमार बढही घर आया और बगैर किसी वजह के मुझे गाली-गलौज करने लगा. उसके बाद जब गाली से मन नहीं भरा तो उसने लाठी लेकर मारपीट की. इसके बाद मैंने 112 पर फोन किया तो कुछ देर बाद 112 की टीम पहुंची और हमें थाना लायी. वहीं एसआई आबिद हुसैन ने बताया कि पीड़ित महिला हीरा देवी ने 112 पर फोन करके शिकायत दर्ज की थी. सूचना के आलोक में तरहा गांव पहुंचकर पीड़िता हीरा देवी को पति के चंगुल से मुक्त कर थाने लाया. इसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन दिया है. बताते चलें कि पीड़ित हीरा देवी के तीन पुत्री एवं एक पुत्र है. जिसका भरण पोषण वे स्वयं इधर-उधर काम करके करती है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है छानबीन कर रहे हैं. फोटो – सहरसा 09 – पीड़िता की बात सुनती 112 की पुलिस टीम.
Article Advertisement
Bihar
पत्नी के साथ नशेड़ी पति कर रहा था मारपीट पत्नी के साथ नशेड़ी पति कर रहा था मारपीट
पत्नी के साथ नशेड़ी पति कर रहा था मारपीट पत्नी के साथ नशेड़ी पति कर रहा था मारपीट पीड़िता ने किया 112 को फोन तो पहुंची पुलिस, छानबीन में जुटी बनमा ईटहरी. बिहार में शराबबंदी के बावजूद लोगों का शराब पीकर हंगामा करने का मामला कम होता नहीं दिख रहा है. ऐसा ही ताजा मामला थाना क्षेत्र के तरहा गांव से सामने आय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
