अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

Saharsa News : कैसे जायेंगे माता के द्वार, सड़क पर है गंदगी का अंबार

Saharsa News : कैसे जायेंगे माता के द्वार, सड़क पर है गंदगी का अंबार सहरसा जिले व शहर में नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह है, लेकिन सभी पूजा पंडालों के समीप व सड़कों पर गंदा पानी व कचरा ने उत्साह पर पानी फेर दिया है. लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने की मांग की है. Saharsa News : सहरसा. नवरात्र

Saharsa News : कैसे जायेंगे माता के द्वार, सड़क पर है गंदगी का अंबार

Article Advertisement

Saharsa News : कैसे जायेंगे माता के द्वार, सड़क पर है गंदगी का अंबार सहरसा जिले व शहर में नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह है, लेकिन सभी पूजा पंडालों के समीप व सड़कों पर गंदा पानी व कचरा ने उत्साह पर पानी फेर दिया है. लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने की मांग की है. Saharsa News : सहरसा. नवरात्र शुरू होने के बावजूद शहर में जगह-जगह कचरे का ढेर लगा है. लेकिन सफाई के प्रति नगर निगम उदासीन है. नवरात्र का पर्व स्वच्छता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. श्रद्धालु नवरात्र श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं. लेकिन शहर में सफाई की स्थिति इस उत्सव के दौरान भी बेहद चिंताजनक है. नगर निगम की उदासीनता के कारण शहर की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है. इससे श्रद्धालुओं की भावना आहत हो रही है. परेशानी भी है कचरे के ढेर से परेशान हैं शहरवासी शहर के कई इलाकों में कचरे का ढेर कई दिनों से जस के तसपड़ा हुआ है. लोगों ने बताया कि नगर निगम द्वारा समय पर कचरा उठाने की व्यवस्था नहीं की जा रही है. इससे सड़कों पर कचरा जमा हो रहा है. नवरात्र जैसे पवित्र त्योहार के दौरान शहर में ऐसी अव्यवस्था से जनता में रोष है. लोग मंदिर और पंडालों में दर्शन के लिए जा रहे हैं. लेकिन जगह-जगह लगे कचरे के ढेर और उससे उठने वाली दुर्गंध से श्रद्धालु परेशान हैं. खासकर महिला श्रद्धालुओं में नगर निगम के रवैए से खासी नाराजगी है. धार्मिक स्थलों के आसपास फैली है गंदगी शहर के मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास भी कचरे के ढेर देखे जा सकता हैं. श्रद्धालुओं को यहां आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. शहर के कचहरी चौक, पंचवटी चौक, बड़ी दुर्गा मंदिर, प्रशांत सिनेमा रोड, पूरब बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के आसपास गंदगी का ढेर लगा हुआ है. लोगों ने बताया कि घर से मंदिर तक जाने में रास्ते में कचरा फैला रहता है. लोग पवित्रता के साथ मंदिर जाते हैं. लेकिन रास्ते में फैली गंदगी श्रद्धालुओं की पवित्रता को भंग कर देती है. बाजार और गलियों में सफाई की कमी शहर के मुख्य बाजार और रिहायशी इलाकों में भी सफाई की हालत बेहद खराब है. सब्जी मंडी, डीबी रोड, सुपर मार्केट, गांधी पथ, थाना चौक जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में कचरे के ढेर लगा हुआ है. गली मुहल्लों की नियमित सफाई नहीं होती है. दुकानदारों व व्यापारियों का कहना है कि कचरे की इस समस्या के कारण उनके व्यापार पर भी असर पड़ रहा है. क्योंकि गंदगी के कारण ग्राहक बाजार में आने से कतरा रहे हैं. दुकानदारों ने कई बार नगर निगम से शिकायत की है. लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. सड़क पर बहता है नाले का गंदा पानी नवरात्र को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है. लेकिन गली मुहल्लों व दुर्गा मंदिर के पंडाल तक जाने वाली सड़कों पर बह रहे नाले का गंदा पानी श्रद्धालुओं के उत्साह पर पानी फेर दिया है. इस्लामिया चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, छठ घाट चौक, गांधी पथ में नाले का गंदा पानी बह रहा है. लेकिन नगर निगम के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं. शहर के थाना चौक स्थित दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सामंत कुमार रिंकू ने नगर निगम से साफ-सफाई का अनुरोध किया था कि मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए मंदिर आने जाने वाले सड़क की सफाई की जाये. इसके बावजूद नगर निगम के प्रतिनिधि व अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं. नगर निगम को चाहिए कि युद्ध स्तर पर शहर की सफाई करवाये, ताकि पवित्रता अक्षुण्णरहे.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read