अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सहरसा में पति ने की पत्नी हत्या, गला रेतने के बाद खेत में फेंकी लाश

सहरसा में पति ने की पत्नी हत्या, गला रेतने के बाद खेत में फेंकी लाश Saharsa Murder: अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. Saharsa Murder: सहरसा. बिहार के सहरसा में एक पति ने अपनी पत्नी की गुस्से में आकर हत्या कर दी. किसी धारदार चीज से गला रेतकर उसे मार डाला. पुलिस ने एक खेत से उसके शव को बरामद किया है.

सहरसा में पति ने की पत्नी हत्या, गला रेतने के बाद खेत में फेंकी लाश

Article Advertisement

सहरसा में पति ने की पत्नी हत्या, गला रेतने के बाद खेत में फेंकी लाश Saharsa Murder: अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. Saharsa Murder: सहरसा. बिहार के सहरसा में एक पति ने अपनी पत्नी की गुस्से में आकर हत्या कर दी. किसी धारदार चीज से गला रेतकर उसे मार डाला. पुलिस ने एक खेत से उसके शव को बरामद किया है. पूरी घटना सौर बाजार थाना क्षेत्र के धमसेना गांव की बताई जा रही है. घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद लड़के का पूरा परिवार भी फरार है. अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. विवाद का कारण स्पष्ट नहीं स्थानीय लोगों की मानें तो पति-पत्नी में गुरुवार को मामूली विवाद हुआ था. सुबह विवाद ऐसा हुआ कि बात खून-खराबे तक पहुंच गई. गुस्से में विकास यादव ने अपनी पत्नी को मार डाला. किसी धारदार चीज से गला रेतकर हत्या कर दी और मक्के के खेत में लाश को फेंक दिया. घटना अंजाम देने के बाद वह फरार भी हो गया. इस बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. विवाद का कारण स्पष्ट तौर से पता नहीं चला है, लेकिन जितनी मुंह उतनी बातें हो रहीं हैं. जांच के बाद पता चलेगा कि घटना को अंजाम देने में अकेले विकास था या फिर ससुराल पक्ष के और भी लोग शामिल थे. दूसरी जाति में विकास ने की थी शादी करीब एक महीने पहले सौर बाजार थाना क्षेत्र के धमसेना निवासी विकास यादव ने दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी. अंतरजातीय विवाह से लड़की के ससुराल वाले खुश नहीं थे. उसे रखना नहीं चाहते थे. लड़की मुरलीगंज की रहने वाली थी. स्थानीय लोगों की मानें तो शादी के बाज लड़की ने थाने में केस भी किया था. महिला थाने की पुलिस ने एक सप्ताह पहले लड़की को ससुराल भी पहुंचाया था. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस पूरे मामले में सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि एक महिला की हत्या हुई है. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read