अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Bihar

मारपीट व घर का सारा काम कराने के बाद कराता था देह व्यापार

मारपीट व घर का सारा काम कराने के बाद कराता था देह व्यापार सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड नंबर 26/35 भारतीय नगर रेड लाइट एरिया स्थित एक मकान से बरामद हुई नाबालिग बच्ची ने पुलिस के समक्ष साथ घटी घटना की पूरी आपबीती बतायी है. सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड नंबर 26/35 भारतीय नगर रेड लाइट एरिय

मारपीट व घर का सारा काम कराने के बाद कराता था देह व्यापार

Article Advertisement

मारपीट व घर का सारा काम कराने के बाद कराता था देह व्यापार सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड नंबर 26/35 भारतीय नगर रेड लाइट एरिया स्थित एक मकान से बरामद हुई नाबालिग बच्ची ने पुलिस के समक्ष साथ घटी घटना की पूरी आपबीती बतायी है. सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड नंबर 26/35 भारतीय नगर रेड लाइट एरिया स्थित एक मकान से बरामद हुई नाबालिग बच्ची ने पुलिस के समक्ष साथ घटी घटना की पूरी आपबीती बतायी है. इस आधार पर पुलिस ने नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने वाले नामित लोगों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उसकी उम्र लगभग 16 वर्ष है. वे नेपाल की रहने वाली है. उनके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं और मां गृहिणी है. वे चार बहन है. जिसमें तीन बड़ी बहन की शादी हो चुकी है. जिसमें एक बहन की शादी रक्सौल में हुई है. जिसका पति पेंटर का काम करता है. वहीं दूसरी बहन के पति भी रक्सौल के ही रहने वाले हैं और वे भी पेंटर का काम करते हैं. तीसरी बहन अनीता कुमारी की शादी दूधा गम्हरिया गांव में हुई है और उसके पति भी राजमिस्त्री का काम करते हैं.   माता पिता से बिछड़ने के बाद फंस गयी बिचौलिये के चंगुल में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि लगभग 5 वर्ष पूर्व वे अपने पिता व माता के साथ नेपाल से पटना आयी थी. जहां ट्रेन छूट जाने के कारण वे माता-पिता से अलग होकर भटक गयी थी. रेलवे स्टेशन पर ही एक महिला और एक पुरुष से उसकी मुलाकात हुई. जिसने घर पहुंचा देने का आश्वासन देकर उसे अपने साथ सीतामढ़ी लेकर आ गये. जहां सीतामढ़ी जिले के बौआ टोला गांव निवासी बिल्लू खलीफा के पुत्र और देह व्यापार के धंधे में बिचौलिया का काम कर रहे मो लाडला के हाथों बेच दिया. मो लाडला उसे करीब दो वर्षों तक घर में रखकर काम करवाया. फिर उस नाबालिग को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया. उसी दौरान अचानक सीतामढ़ी स्थित रेड लाइट इलाके में पुलिस की छापेमारी हुई थी. इसके बाद मो लाडला ने नाबालिग को किसी तरह छिपा कर सहरसा भेज दिया था. सहरसा में भी होता रहा शारीरिक शोषण सीतामढ़ी स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस छापेमारी के बाद बिचौलिया मो लाडला पुलिस के डर से नाबालिग बच्ची को अपने ससुर सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के बटराहा स्थित भारतीय नगर रेड लाइट एरिया निवासी एवं देह व्यापार का धंधा करवाने वाले बिचौलिया कारी खलीफा के पुत्र सिराज नट उर्फ सिकंदर नट के हाथों बेच दिया था. इसके बाद नाबालिग बच्ची बीते करीब दो वर्षों से सिराज नट के घर में कैद थी. जहां उसके साथ मारपीट कर उससे घर का सारा काम कराया जाता था.   घर का सारा काम करवाने के बाद उससे देह व्यापार कराया जाता था. सिराज नट के परिवार में उसकी पत्नी रहीमा खातून और उनकी बेटी ही रह रही थी. जहां रहीमा खातून देह व्यापार के धंधे में नाबालिग को ग्राहक से मिलने वाले रुपये भी छीन लेती थी. उसे सिर्फ खाना और साल में एक बार कपड़ा दिया जाता था. वहीं इतनी प्रताड़ना के बाद सिराज नट की पुत्री भी उसके साथ लगातार मारपीट करती रहती थी. वहीं नाबालिग ने बताया कि लगातार हो रही मारपीट और देह व्यापार से वह तंग और तबाह हो गयी थी. उसे अपने मां पिता की काफी याद आ रही थी, लेकिन सिराज नट के कैद से वह चाहकर भी नहीं निकल पा रही थी.   उसी दौरान सोमवार को मौका मिला और किसी से उसने फोन लेकर डायल 112 पर कॉल किया. जहां कॉल करने के बाद डायल 112 को अपनी पूरी आपबीती बतायी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते नाबालिग बच्ची को वहां से आजाद करा लिया. तीन पर दर्ज हुआ मामला, एक गिरफ्तार वहीं मामले को लेकर मंगलवार को मुख्यालय डीएसपी 2 कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया था कि डायल 112 पर कॉल आने के बाद एसपी हिमांशु के निर्देश पर उनके नेतृत्व में सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, महिला थाना अध्यक्ष डोली रानी, टीओपी 2 प्रभारी सनोज वर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक पुष्पम भारती सहित सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के साथ भारतीय नगर निवासी सिराज नट के घर पर छापामारी की गयी थी. इसमें नाबालिग बच्ची को बरामद किया गया था. इसे लेकर सदर थाना कांड संख्या 410/25 दर्ज कर ली गयी है. बच्ची को बालिका सुधार गृह कटिहार भेज दिया गया है. वहीं अभियुक्त सिकंदर नट उर्फ सिराज नट के साथ उसकी पत्नी रहीमा खातून व उसके दामाद मो लाडला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. जिसमें मुख्य अभियुक्त मो सिराज नट को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं अन्य की भी गिरफ्तारी जल्द कर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read