अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

जमदाहा में पचास बांस कारीगरों के बीच उन्नत टूल किट्स का हुआ वितरण

जमदाहा में पचास बांस कारीगरों के बीच उन्नत टूल किट्स का हुआ वितरण जमदाहा में पचास बांस कारीगरों के बीच उन्नत टूल किट्स का हुआ वितरण जयपुर. कटोरिया प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत जमदाहा बाजार स्थित प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जमदाहा में मंगलवार को ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट संस्था के माध्यम से

जमदाहा में पचास बांस कारीगरों के बीच उन्नत टूल किट्स का हुआ वितरण

Article Advertisement

जमदाहा में पचास बांस कारीगरों के बीच उन्नत टूल किट्स का हुआ वितरण जमदाहा में पचास बांस कारीगरों के बीच उन्नत टूल किट्स का हुआ वितरण जयपुर. कटोरिया प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत जमदाहा बाजार स्थित प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जमदाहा में मंगलवार को ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट संस्था के माध्यम से सभा आयोजन कर क्षेत्र के पचास बांस कारिगरों को उन्नत टूल किट्स प्रदान किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से उन्नत टूल-किट्स का वितरण किया गया.   कार्यक्रम का आयोजन ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट स्वयंसेवी संस्था द्वारा हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शंभु कुमार पटेल, हस्तशिल्प सेवा केंद्र पटना के एचपीओ अमित कुमार मिश्रा व ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट के प्रबंधन्यासी सुनील कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने उपस्थित बांस कारीगरों को बिहार सरकार द्वारा संचालित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही टूल किट्स का सदुपयोग करने की सलाह दी. हस्तशिल्प सेवा के एचपीओ अमित कुमार ने बांस कारीगरों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबों के उत्थान के लिए विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार हमेशा तत्पर है. टूल-किट्स इसलिए दिया जा रहा है ताकि आप सबको बांस सामग्री बनाने में सहूलियत हो. साथ में बताया कि आप सबको गुरु शिष्य परम्परागत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. जिसमें बांस से निर्मित नये डिज़ाइन सिखाए जाऐंगे.   ताकि आय में वृद्धि हो व आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा हो सके. ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट के प्रबंधन्यासी सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि आप सभी कारीगर सही दिशा में चलें शराब सहित अन्य नशा से दूर रहें. तभी जीवन खुशहाल बन सकता है. बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का भी आह्वान किया. इस मौके पर बांस कारीगर जयप्रकाश मोहली, वकील मोहली, सुनील मोहली, सुरेश मोहली, जयमाला देवी, मदनी देवी सहित 50 बांस कारीगर उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कार्यकर्त्ता शिवनारायण यादव व गुड्ड प्रकाश दास आदि ने अहम भूमिका निभायी.    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read