एसटीएफ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 50 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार एसटीएफ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 50 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार कट्टा व पांच कारतूस बरामद, एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी सिमरी बख्तियारपुर. जिला पुलिस ने घोषित 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश उदीश यादव को उसके सहयोगी राजेश यादव के साथ गिरफ्तार कर लिया है. दोनों बदमाश को एसटीएफ व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार किया है. वहीं उसके निशानदेही पर की गयी छापेमारी में दो कट्टा व पांच कारतूस भी बरामद किया गया है. मामले को लेकर मंगलवार को बख्तियारपुर थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेसवार्ता आयोजित कर गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि सहरसा पुलिस द्वारा घोषित 50 हजार का इनामी बदमाश बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तुर्की गांव निवासी उदीश यादव व उसके सहयोगी उसी गांव के राजेश यादव की गतिविधि थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिल रही थी. जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर बख्तियारपुर थाना व सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके तुलसियाही नदी के समीप छापेमारी की तो दोनों को गिरफ्तार किया गया. वहीं गिरफ्तार बदमाशों से जब पूछताछ की गयी तो उन्होंने अपना हथियार थाना क्षेत्र के भटौनी गांव निवासी अपने सहयोगी रामनरेश साह के यहां रखे हुए हैं. दोनों के निशानदेही पर पुलिस ने जब रामनरेश साह के घर छापेमारी की तो उसके यहां से दो देसी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि उदीश यादव का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनों बदमाश से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया गया है. इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर मो सुजाउद्दीन, अपर थानाध्यक्ष इंदल कुमार गुप्ता सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
Article Advertisement
Bihar
एसटीएफ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 50 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार
एसटीएफ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 50 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार एसटीएफ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 50 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार कट्टा व पांच कारतूस बरामद, एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी सिमरी बख्तियारपुर. जिला पुलिस ने घोषित 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश उदीश यादव को उसके

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
