अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सहरसा: पानी लेने गई महिला से मारपीट, शराब के नशे में दो पक्षों में लूटपाट और झगड़ा

सहरसा | क्राइम डेस्क सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघिया गांव में दो अलग-अलग घटनाओं में मारपीट और लूटपाट की वारदातें सामने आई हैं। दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस जांच में जुट गई है। 💧 पानी लेने के दौरान महिला से मारपीट और लूटपाट दिघिया गांव वार्ड नंबर 3 निव

सहरसा: पानी लेने गई महिला से मारपीट, शराब के नशे में दो पक्षों में लूटपाट और झगड़ा

Article Advertisement

सहरसा | क्राइम डेस्क सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघिया गांव में दो अलग-अलग घटनाओं में मारपीट और लूटपाट की वारदातें सामने आई हैं। दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस जांच में जुट गई है।

Article Advertisement

💧 पानी लेने के दौरान महिला से मारपीट और लूटपाट दिघिया गांव वार्ड नंबर 3 निवासी मो. मुनव्वर ने अपने पड़ोसी मो. सैनी और उनके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, उनके आंगन में लगा चापाकल है जहां उनका छोटा भाई और उसकी पत्नी मोमिना खातून पानी लेने गए थे। इसी दौरान पड़ोसी और उनके रिश्तेदारों ने घेरकर गाली-गलौज की और मोमिना खातून के साथ मारपीट की। घटना के समय बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी झगड़ा और घर में घुसकर लूटपाट की गई। इस मामले में सदर थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 🍺 शराब के नशे में रंगदारी, मारपीट और लूटपाट का आरोप दूसरी घटना दिघिया वार्ड नंबर 2 की है, जहां विशेश्वर राम के पुत्र अरुण राम ने अपने ही पड़ोसी अनिल राम (पुत्र: डोमी राम) पर आरोप लगाया है कि वह शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे और जमीन की बाउंड्री हटाने के नाम पर ₹2 लाख की रंगदारी मांगी। जब इसका विरोध किया गया तो अनिल राम ने मारपीट की और अपने परिजनों – सुनील राम, किशोर राम, डोमी राम आदि के साथ मिलकर घर में घुसकर लूटपाट की। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read