सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है एनसीसी सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है एनसीसी सहरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एनसीसी के महत्व पर प्रेरणात्मक सत्र का हुआ आयोजन सहरसा. छात्रों को राष्ट्रीय कैडेट कोर के महत्व व इससे होने वाले लाभों के बारे में सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज में बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रेरणात्मक सत्र का आयोजन किया गया. सत्र के मुख्य वक्ता कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पीके चौधरी थे. जिन्होंने छात्रों को एनसीसी से जुड़ने के विभिन्न पहलुओं, राष्ट्रीय सुरक्षा व अनुशासन के महत्व पर गहन विचार साझा किया. उन्होंने बताया कि एनसीसी ना केवल शारीरिक व मानसिक मजबूती प्रदान करता है. बल्कि देश सेवा का भी एक अनूठा अवसर देता है. उन्होंने एनसीसी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि एनसीसी छात्रों के लिए एक अद्वितीय अवसर है. जो ना केवल उनके व्यक्तित्व का विकास करता है. बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार एवं अनुशासित नागरिक बनने में मदद करता है. उन्होंने बताया कि एनसीसी के माध्यम से छात्र न केवल शारीरिक रूप से फिट बनते हैं. बल्कि उन्हें देश की रक्षा में योगदान देने का भी अवसर मिलता है. एनसीसी द्वारा छात्र विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन एवं समाज सेवा में भाग लेते हैं. जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है. लेफ्टिनेंट कर्नल चौधरी ने एनसीसी के कोर्स, इसके तहत आने वाली गतिविधियों एवं एनसीसी द्वारा करियर के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने एनसीसी के सर्टिफिकेट्स ए, बी, एवं सी ग्रेड के लाभों के बारे में बताया. जिनका उपयोग छात्रों को सरकारी सेवाओं एवं रक्षा क्षेत्रों में भर्ती के लिए किया जा सकता है. कार्यक्रम का उद्घाटन सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ रामचंद्र प्रसाद ने किया. उन्होंने छात्रों को एनसीसी में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते कहा कि यह युवाओं को सशक्त बनाता है एवं एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करता है. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने लेफ्टिनेंट कर्नल पीके चौधरी से एनसीसी में भर्ती, प्रशिक्षण एवं करियर के अवसरों के बारे में कई सवाल पूछे. जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया.
Article Advertisement
Bihar
सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है एनसीसी सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है एनसीसी
सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है एनसीसी सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है एनसीसी सहरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एनसीसी के महत्व पर प्रेरणात्मक सत्र का हुआ आयोजन सहरसा. छात्रों को राष्ट्रीय कैडेट कोर के महत्व व इससे होने वाले लाभों के बारे में सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज में बच्चों को जागरूक करने

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
