अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

अंतरजातीय विवाह करने पर लड़की के मां बाप को दबंग भतीजे ने किया जायदाद से बेदखल

अंतरजातीय विवाह करने पर लड़की के मां बाप को दबंग भतीजे ने किया जायदाद से बेदखल शादी के बाद चचेरे भाई उनकी मां-बाप के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते है. पीड़ित पुत्री ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर लगायी गुहार सिमरी बख्तियारपुर एक युवती को अंतर्जातीय विवाह करना महंगा पड़ गया है. इस संबंध में पीड़ित युवती

अंतरजातीय विवाह करने पर लड़की के मां बाप को दबंग भतीजे ने किया जायदाद से बेदखल

Article Advertisement

अंतरजातीय विवाह करने पर लड़की के मां बाप को दबंग भतीजे ने किया जायदाद से बेदखल शादी के बाद चचेरे भाई उनकी मां-बाप के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते है. पीड़ित पुत्री ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर लगायी गुहार सिमरी बख्तियारपुर एक युवती को अंतर्जातीय विवाह करना महंगा पड़ गया है. इस संबंध में पीड़ित युवती ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. मामला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा पंचायत के तुर्की गांव का है. जहां आवेदन देने के लिए थाना पहुंची तुर्की गांव निवासी मायाराम सिंह की पुत्री आरती देवी ने आपबीती बताते हुए कहा कि वो दो बहन है. छोटी बहन ममता कुमारी की शादी मां-बाप ने बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा पंचायत के भोरहा गांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र सुशील कुमार के साथ की. वो अपनी शादी प्रेम विवाह के रूप में अपने ही गांव में सिकंदर यादव के पुत्र भजन कुमार से की थी. उसकी शादी के बाद चचेरे भाई उनकी मां-बाप के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते है. तरह- तरह के ताने देने का सिलसिला जारी रखा. इसी बीच चचेरे भाइयों ने मां-बाप पर दबाव बना सब जमीन जायदाद धोखे से अपने नाम करवा लिया. जब भी हम दोनों बहनें गांव मां-बाप के यहां आने की कोशिश करते हैं तो चचेरे भाइयों के द्वारा जान मारने की धमकी दी जाती है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read