अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सहरसा के रेड लाइट एरिया से नाबालिग लड़की का रेस्क्यू, 5 साल पहले ट्रेन में माता-पिता से बिछड़ गई थी - SAHARSA POLICE

सहरसा के रेड लाइट एरिया से नाबालिग लड़की का रेस्क्यू, 5 साल पहले ट्रेन में माता-पिता से बिछड़ गई थी - SAHARSA POLICE सहरसा पुलिस ने रेड लाइट से एक नाबालिग बच्ची को तस्करों के चंगुल से बचाया है. बच्ची ने पुलिस को फोन कर हेल्प मांगी थी.   सहरसा: बिहार के सहरसा में रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापे

सहरसा के रेड लाइट एरिया से नाबालिग लड़की का रेस्क्यू, 5 साल पहले ट्रेन में माता-पिता से बिछड़ गई थी - SAHARSA POLICE

Article Advertisement

सहरसा के रेड लाइट एरिया से नाबालिग लड़की का रेस्क्यू, 5 साल पहले ट्रेन में माता-पिता से बिछड़ गई थी - SAHARSA POLICE सहरसा पुलिस ने रेड लाइट से एक नाबालिग बच्ची को तस्करों के चंगुल से बचाया है. बच्ची ने पुलिस को फोन कर हेल्प मांगी थी.   सहरसा: बिहार के सहरसा में रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी कर एक नाबालिग लड़की को बरामद किया है. बच्ची ने बताया कि वो करीब छह-सात साल की थी उसी समय अपने मां-बाप से किसी रेलवे स्टेशन पर बिछड़ गई थी. जिसके बाद मानव व्यापार करानेवालों के चंगुल में फंस गई. सहरसा में नाबालिग लड़की का रेस्क्यू: डीएसपी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम डायल-112 टीम को रेड लाइट एरिया से एक बच्ची ने जानकारी दी कि उसके साथ जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है. सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई. एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. आरोपी का घर सील: गठित टीम द्वारा रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई. इस दौरान एक कमरे से एक नाबालिग बच्ची को बरामद किया गया. पुलिस ने देह व्यापार में शामिल विराज नट को गिरफ्तार किया गया. वहीं पुलिस ने आरोपी के घर को सील कर दिया है. 5 साल पहले मां-बाप से बिछड़ गई थी : काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने पुलिस को बताया कि वो करीब 5 साल की थी उसी समय अपने मां-बाप से किसी रेलवे स्टेशन पर बिछड़ गई थी. जिसके बाद मानव व्यापार करानेवालों के चंगुल में फंस गई. घर का काम कराने के नाम पर बच्ची को लाया गया था. जहां कुछ सालों के बाद जबरन उससे देह व्यापार कराए जाने लगा. पुलिस से मांगी थी हेल्प: डीएसपी ने बताया बच्ची अपना घर नेपाल के बॉर्डर इलाके में बता रही है. बच्ची ने बताया कि लगातार शोषण से परेशान होकर उसने डायल 112 टीम को सूचना दी. जिसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया गया. "सहरसा रेड लाइट से एक नाबालिग लड़की का रेस्क्यू किया गया है. आरोपी के घर को मंगलवार सील कर दिया गया है. आरोपी के खिलाफ देह व्यापार और ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला सहरसा सदर थाने में दर्ज किया गया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत दिया गया है." - कमलेश्वरी प्रसाद सिंह, डीएसपी 2, सहरसा    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read