अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

छठ का प्रसाद देकर घर लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, बाइकों की टक्कर में दो की मौत

छठ का प्रसाद देकर घर लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, बाइकों की टक्कर में दो की मौत सहरसा में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो योवकों की मौत हो गई है. वहीं एक जख्मी युवक की स्थिति बेहद नाजुक है. सहरसा: बिहार के सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शुक्रवार को सहरसा मधेपुरा मुख्य मार्ग स्थित

छठ का प्रसाद देकर घर लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, बाइकों की टक्कर में दो की मौत

Article Advertisement

छठ का प्रसाद देकर घर लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, बाइकों की टक्कर में दो की मौत सहरसा में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो योवकों की मौत हो गई है. वहीं एक जख्मी युवक की स्थिति बेहद नाजुक है. सहरसा: बिहार के सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शुक्रवार को सहरसा मधेपुरा मुख्य मार्ग स्थित बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी राइस मिल के पास दो बाइक की टक्कर हो गई. इस घटना में दो बाइक सवार की मौत हो हुई है, वहीं एक बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया है. जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जख्मी को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. छठ का प्रसाद देने गया था युवक: बताया जा रहा है कि मधेपुरा जिले के परमानंदपुर निवासी जलेश्वर सादा के पुत्र 20 वर्षीय जयनंदन कुमार छठ का प्रसाद देने गया था. वो अपने चचेरे बहनोई मधेपुरा जिले के बुधमा गांव निवासी राधे शर्मा के पुत्र अजय सादा के साथ छठ का प्रसाद देकर घर परमानंदपुर जा रहा था. वहीं दूसरे मृतक के परिजन ने बताया कि दुबीयही मिठाई मधेपुरा निवासी 25 वर्षीय रिजवान अपनी बाइक से अकेले सहरसा से पिता के लिए दवाई लेकर घर वापस जा रहा था. इसी दौरान तीरी के पास दोनों बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई. "रिजवान अपने बीमार पिता इदरीश की दवाई लेकर घर वापस आ रहा था. रास्ते में उसकी सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई. जिस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है." -मृतक रिजवान के परिजन दो की मौत, एक की हालत गंभीर: इस घटना में एक बाइक पर सवार जयनंदन कुमार और दूसरे बाइक पर सवार रिजवान की मौत हो गई. वहीं जख्मी युवक की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. बहनोई को घर लेकर आ रहा था युवक: हादसे को लेकर परिजनों ने कहा कि छठ पूजा समाप्त होने के बाद जयनंदन प्रसाद पहुंचने गया था. वापस आने के दौरान अपने बहनोई को भी साथ ले लेकर आ रहा था. वहीं इस घटना को लेकर बैजनाथपुर थाना प्रभारी अरमोद कुमार की माने तो दो बाइक की आमने-सामने की टक्कड़ में दो युवक की मौत हुई है. एक युवक जख्मी हो गया है, जिसको इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. "जयनंदन छठ का प्रसाद देने गया था. वो अपने चचेरे बहनोई मधेपुरा जिले के बुधमा गांव निवासी राधे शर्मा के बेटे अजय सादा के साथ छठ का प्रसाद देकर घर परमानंदपुर वापस आ रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया." -मृतक जयनंदन कुमार के परिजन "दो बाइक की आमने-सामने की टक्कड़ में दो युवक की मौत हुई है. वहीं एक युवक जख्मी हो गया है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है."- अरमोद कुमार, थाना प्रभारी, बैजनाथपुर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read