अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

Saharsa:- चुनावी क्षेत्रों में किया धारा 144 लागू

चुनावी क्षेत्रों में किया धारा 144 लागू नगरपालिका चुनाव को लेकर नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर और नगर पंचायत बनगांव, सौरबाजार, नवहट्टा और सोनवर्षा में धारा 144 लागू हो गया है। डीएम सह जिला दंडाधिकारी आनंद शर्मा ने संबंधित चुनावी क्षेत्रों में पांच या उससे अधिक लोगों के किसी भी स्थान पर इकट्ठा होने पर र

Saharsa:- चुनावी क्षेत्रों में किया धारा 144 लागू

Article Advertisement

चुनावी क्षेत्रों में किया धारा 144 लागू नगरपालिका चुनाव को लेकर नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर और नगर पंचायत बनगांव, सौरबाजार, नवहट्टा और सोनवर्षा में धारा 144 लागू हो गया है। डीएम सह जिला दंडाधिकारी आनंद शर्मा ने संबंधित चुनावी क्षेत्रों में पांच या उससे अधिक लोगों के किसी भी स्थान पर इकट्ठा होने पर रोक लगाई है।

Article Advertisement

नगरपालिका चुनाव को लेकर गठित कोषांगों के साथ अपने वेश्म में बैठक करते जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने कहा कि नगरपालिका चुनावी क्षेत्र नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर और नगर पंचायत बनगांव, सौरबाजार, नवहट्टा और सोनवर्षा में आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन कराएं। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का सभा, जुलूस, धरना, प्रदर्शन और ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग बिना सक्षम पदाधिकारी के अनुमति के नहीं किया जा सकता है। ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग पर रात के 10 से सुबह 6 बजे तक रोक रहेगी। कोई भी व्यक्ति किसी धार्मिक स्थल का उपयोग राजनीतिक प्रचार या साम्प्रदायिक भावना को भड़काने के लिए नहीं करेंगे। कोई भी व्यक्ति, राजनीतिक दल या संगठन मतदाताओं को डराने, धमकाने और प्रलोभन देने का काम नहीं करें इस पर नजर रखते नियमानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपंन्न कराने के लिए जरूरी है कि मतगणना तिथि तक आदर्श आचार संहिता का पालन राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश मुताबिक पूरा हो।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read