अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

ट्रैक्टर से कुचलकर मौत मामले में छह माह बाद भी डरहार पुलिस के हाथ खाली

ट्रैक्टर से कुचलकर मौत मामले में छह माह बाद भी डरहार पुलिस के हाथ खाली फरवरी माह में डरहार थाना क्षेत्र के असेय में मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी एक युवक की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गयी थी. नवहट्टा. फरवरी माह में डरहार थाना क्षेत्र के असेय में मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र

ट्रैक्टर से कुचलकर मौत मामले में छह माह बाद भी डरहार पुलिस के हाथ खाली

Article Advertisement

ट्रैक्टर से कुचलकर मौत मामले में छह माह बाद भी डरहार पुलिस के हाथ खाली फरवरी माह में डरहार थाना क्षेत्र के असेय में मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी एक युवक की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गयी थी. नवहट्टा. फरवरी माह में डरहार थाना क्षेत्र के असेय में मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी एक युवक की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गयी थी. घटना के छह माह बाद भी नामज़द आरोपितों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है. मिली जानकारी के मुताबिक, डुमरिया गांव निवासी बबलू कुमार अपने बहनोई के यहां सरस्वती पूजा में घूमने आया था. संध्या समय में नदी किनारे घूमने के दौरान असेय गांव के ही रंजीत यादव व योगेंद्र यादव पर ट्रैक्टर से कुचल कर जान से मार देने का मामला डरहार थाना में दर्ज है. घटना के 6 माह बाद भी अब तक कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं हो पायी है. वहीं मृतक के बहनोई बीरेंद्र यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस का चौखट खटखटाकर थक गये हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है. ऐसा लगता है प्रशासन सिर्फ पहुंच वाले लोग का ही कार्य करती है. मृतक के बहनोई बीरेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर नामजद दोषी आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. मधुश्रावणी पर्व आज होगा संपन्न महिषी. मिथिला में नव विवाहिताओं के आस्था का महापर्व आज टेमी के संग संपन्न होगा. बता दें कि नव विवाहिता अपने पति के सुदीर्घ व सुखमय जीवन की प्राप्ति के लिए सावन कृष्ण पक्ष के पंचमी तिथि को व्रत का संकल्प लेती हैं व शिव पार्वती के संग नाग देवता की पूजा-अर्चना करती है. तृतीया तिथि में व्रत उपासना की समाप्ति होती है. इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं को भोजन कराने व आशीर्वाद लेने की परंपरा है. गांव में नव विवाहिताओं के घर उत्सवी माहौल बना है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read