गुप्त सूचना पर पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी के विरोध में सड़क जाम थानाध्यक्ष के साथ मोबाइल पर गाली-गलौज और धमकी दी गयी. सौरबाजार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी के विरोध में थानाध्यक्ष के साथ मोबाइल पर गाली-गलौज और धमकी दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है. मामला सौरबाजार थाना क्षेत्र के सूहथ पंचायत स्थित सिर्रही गांव से जुड़ा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार सौरबाजार पुलिस को थाना क्षेत्र के सिर्रही गांव में राणा यादव के घर हथियार और कुछ अनजान लड़की के होने सूचना प्राप्त हुई. जिसके बाद उसके घर की छापेमारी की गयी. उस समय पुलिस को राणा यादव घर पर नहीं मिला. कुछ देर के बाद सौरबाजार थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज और धमकी देते हुए कहा कि बिना हमसे परमिशन लिए मेरे घर में क्यों छापेमारी की. उन्होंने विरोध में सड़क जाम करने की भी धमकी दी. बुधवार सुबह राणा यादव ने अपने समर्थकों के साथ सौरबाजार-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग को भवटिया चौक के पास जमकर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया और थाना अध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. सड़क जाम की सूचना पर सौरबाजार पुलिस और अंचलाधिकारी के पहुंचने के बाद जाम कर रहे लोग वहां से फरार हो गये. इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल के साथ राणा यादव और उनके कई सहयोगियों के घर पर छापेमारी की गयी. जिसमें आधा दर्जन से अधिक उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को चोरी की बाइक समेत कई अवैध सामान भी बरामद होने की सूचना है. भपटिया, सुहथ, सिररही समेत कई गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गये और आपराधिक गतिविधि वाले लोगों के घरों में छापेमारी की गयी. जिससे क्षेत्र में पूरी तरह पुलिस की चहल कदमी देखी गयी. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिररही गांव में राणा यादव के घर छापेमारी की गयी थी. जिसके विरोध में उन्होंने मेरे मोबाइल नंबर पर मेरे साथ गाली गलौज और धमकी दी. जिसका सबूत मेरे ऑडियो रिकॉर्ड में है. उसके आरोप में उन पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की गयी है. उसके कई सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. उन पर भी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि इससे लगभग पांच वर्ष पूर्व राणा यादव के भाई नवीन यादव की भी पुलिस की पिटाई से मौत हुई थी. जिसके बाद भी उनके समर्थकों द्वारा भवटिया चौक पर पुलिस के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया था.
Article Advertisement
Bihar
गुप्त सूचना पर पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी के विरोध में सड़क जाम
गुप्त सूचना पर पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी के विरोध में सड़क जाम थानाध्यक्ष के साथ मोबाइल पर गाली-गलौज और धमकी दी गयी. सौरबाजार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी के विरोध में थानाध्यक्ष के साथ मोबाइल पर गाली-गलौज और धमकी दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
