अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

Saket Court में महिला को मारी गोली, अरविंद केजरीवाल ने दिया ये रिएक्शन

Firing at Saket court, Delhi : दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग हुई है, जिसमें एक महिला को निशाना बनाया गया. इस गोलीबारी में महिला घायल हो गई. इस दौरान कोर्ट में 4 राउंड फायरिंग हुई है, जिसके बाद पूरे परिसर में दहशत फैल गई. इस हमले में घायल महिला को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया है. पुलिस ने पू

Saket Court में महिला को मारी गोली, अरविंद केजरीवाल ने दिया ये रिएक्शन

Article Advertisement

Firing at Saket court, Delhi : दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग हुई है, जिसमें एक महिला को निशाना बनाया गया. इस गोलीबारी में महिला घायल हो गई. इस दौरान कोर्ट में 4 राउंड फायरिंग हुई है, जिसके बाद पूरे परिसर में दहशत फैल गई. इस हमले में घायल महिला को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया है. पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर की घेरेबंदी कर दी है और संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश कर रही है. इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान आया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि "दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है।

Article Advertisement

दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये. और अगर नहीं सँभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले. लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती." वकीलों के हुलिए में आया था हमलाकर इस बीच, दिल्ली पुलिस ने बताया है कि महिला को एम्स में भर्ती कराया गया है. जहां गोलियां निकाली जा रही हैं. वहीं, हमलावर की पहचान कर ली गई है. महिला पर हमला करने वाला उसका पति ही है, जो कि एक हिस्ट्रीशीटर भी है. उसका महिला के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है. दिल्ली पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि हमलावर वकील के हुलिए में कोर्ट परिसर में पहुंचा था. हालांकि इस बात की जांच की जा रही है कि वो हथियार लेकर कैसे कोर्ट परिसर में दाखिल हो पाया. चूंकि दिल्ली की कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, ऐसे में हमलावर का कोर्ट परिसर में 4 गोलियां चलाना सभी को हैरान कर रहा है. https://twitter.com/ANI/status/1649283267571621888?s=20

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read