अब आएगा मजा!
मिशन चुलबुल सिंघम से पर्दे पर छाएंगे Salman Khan, Singham Again से हुआ ऐलान Salman Khan Will Work in Mission Chulbul Singham: रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' के आखिर में सलमान खान की नई फिल्म का हिंट मिल गया है।
जी हां अब सल्लू भाईजान जल्द ही रोहित शेट्टी के साथ पर्दे पर कमाल करने वाले हैं।
Salman Khan Will Work in Mission Chulbul Singham: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस को काफी एंटरटेन भी कर रही है।
फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर जैसे सितारों की भरमार है।
दीपिका पादुकोण भी पहली बार लेडी कॉप के किरदार में नजर आ रही है।
फिल्म ने काफी लोगों को प्रभावित किया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी एक्टर के बारे में हो रही है तो वो हैं फिल्म के आखिर में कुछ सेकंड दिखने वाले सलमान खान की।
जी हां रोहित की फिल्म में भाईजान के कैमियो ने पूरी वाह-वाही लूट ली है।
सलमान के कैमियो को बहुत कम समय मिल पाया है लेकिन फैंस को सल्लू भाईजान के जितने भी दर्शन करने के लिए मिले वो उसी में ही गदगद हो गए।
लेकिन इसी के साथ ही डायरेक्टर रोहित ने एक और बड़ा अनाउंसमेंट भी कर दिया है।
सलमान खान के कैमियो से झूमे फैंस ‘सिंघम अगेन’ में एक से बढ़कर एक सितारे हैं जो फिल्म में चार चांद लगा रहे हैं।
अजय देवगन तो अपने चिर-परिचित अंदाज में हैं ही जो फैंस को एक बार फिर अपने सिंघम अवतार में इंप्रेस कर रहे हैं लेकिन बाकी सितारों ने भी काफी अच्छा काम किया है।
फिल्म की कहानी भले ही इतनी जबरदस्त ना हो लेकिन स्टार्स ने अपनी उम्दा अदाकारी से फिल्म में जान जरूर फूंक दी है।
फिल्म के आखिर में सलमान खान नजर आते हैं अपने चुलबुल पांडे के अवतार में, फैंस भाईजान को देखकर काफी खुश हैं।
सलमान करेंगे रोहित शेट्टी के साथ काम रोहित शेट्टी ने फिल्म के आखिर में ना ही सिर्फ सलमान की झलक दिखाई है बल्कि अजय देवगन की फोर्स में सलमान खान की एंट्री को लेकर भी बड़ा हिंट दे दिया है।
जी हां सिंघम के पास आखिर में चुलबुल पांडे यानी सलमान खान आते हैं और कहते हैं अब आएगा मजा।
इतना ही नहीं इसके बाद स्क्रीन पर बड़ा-बड़ा लिखा आता है- मिशन चुलबुल सिंघम लोडिंग सून।
यानी साफ है फिल्म के अगले पार्ट में सिंघम और चुलबुल पांडे एक साथ किसी मिशन को सुलझाते हुए नजर आने वाले हैं।
सलमान खान की फिल्म दबंग के किरदार चुलबुल पांडे को काफी पसंद किया जाता है और जब चुलबुल सिंघम के साथ हाथ मिला लेगा तो वाकई जबरदस्त एक्शन-ड्रामा देखने को मिलने वाला है।
फिल्म में रणवीर सिंह ने खूब हंसाया फिल्म में ‘सिंबा’ ने ‘सिंघम-सूर्यवंशी’ को पीछे छोड़ दिया है।
जी हां फिल्म में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने सभी दूसरे किरदारों को फीका कर दिया है।
उनके आते ही पर्दे पर रौनक, हंसी और ठहाके आ जाते हैं।
‘सिंबा’ उस कमी को पूरा करता है, जो बाकी कलाकार मिलकर भी नहीं कर पाते यानी एंटरटेनमेंट।
निर्देशक फिल्म की कहानी में ये भूल जाते हैं कि हर पल सिर्फ गंभीरता नहीं दिखाई जा सकती।
लेकिन रणवीर सिंह अपने कंधों पर ये जिम्मेदारी उठाते हैं और फिल्म में थोड़ी मस्ती और मजाक का तड़का लगाते हैं।
Article Advertisement
Entertainment
अब आएगा मजा! मिशन चुलबुल सिंघम से पर्दे पर छाएंगे Salman Khan, Singham Again से हुआ ऐलान
अब आएगा मजा! मिशन चुलबुल सिंघम से पर्दे पर छाएंगे Salman Khan, Singham Again से हुआ ऐलान Salman Khan Will Work in Mission Chulbul Singham: रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' के आखिर में सलमान खान की नई फिल्म का हिंट मिल गया है। जी हां अब सल्लू भाईजान जल्द ही रोहित शेट्टी के साथ पर्दे पर कमाल करने वा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया अपडेट, पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड के सहयोगी को पकड़ा

Entertainment
‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, यश ने फैंस से कहा- VFX में कमी ढूंढने के बजाय फिल्म को सपोर्ट करें

Entertainment
दुर्गा पूजा के रंग में रंगा बॉलीवुड, काजोल ने परिवार के साथ मनाया उत्सव

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15190 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8227 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6767 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6022 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5663 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5254 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15190 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8227 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6767 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6022 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5663 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5254 views
