अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल   मामला समस्तीपुर जिले से है. जहां स्कूल से वापस लौट रही एक छात्रा के साथ रास्ते में कुछ मनचले उसके साथ छेड़खानी करते हैं. बिहार में आपराधिक घंटनाए लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अपराधियों के मन से मानो अब कानून का भय खत्म सा हो गया है. ताजा म

छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

Article Advertisement

छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल   मामला समस्तीपुर जिले से है. जहां स्कूल से वापस लौट रही एक छात्रा के साथ रास्ते में कुछ मनचले उसके साथ छेड़खानी करते हैं. बिहार में आपराधिक घंटनाए लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अपराधियों के मन से मानो अब कानून का भय खत्म सा हो गया है. ताजा मामला समस्तीपुर जिले से है. जहां स्कूल से वापस लौट रही एक छात्रा के साथ रास्ते में कुछ मनचले उसके साथ छेड़खानी करते हैं. जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो मनचले उसके घर पर आ गए और छात्रा व उसकी मां की पिटाई कर दी. जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जंहा उनका इलाज चल रहा है. युवक को कर लिया गया गिरफ्तार मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है. वहीं, इस मामले में समस्तीपुर सदर एसडीपीओ ने बताया कि जख्मी छात्रा अपने तीन सहेलियों के साथ स्कूल से वापस घर लौट रही थी तभी उसके ही गांव के रहनेवाला एक मनचला युवक अपने एक साथी के साथ बाइक से आकर छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा. जिसका छात्रा ने विरोध भी किया और घर जा कर इसकी शिकायत अपनी मां से की तो उसकी मां लड़के की शिकायत लड़के के घर पर जाकर कर दी. जिसके बाद युवक उसके घर पर आ गया और छात्रा व उसकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी. वहीं, मौके पर मौजदू लोगों में से किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. जो की अब तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में बताया कि वो छात्रा रिश्ते में उसकी साली लगती है.    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read