अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Education

समस्तीपुर में परीक्षा के दौरान छात्र की मौत पर हंगामा, कॉलेज में जमकर तोड़फोड़

समस्तीपुर में परीक्षा के दौरान छात्र की मौत पर हंगामा, कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ बिहार के समस्तीपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां परीक्षा केंद्र पर एक छात्र की मौत से हड़कंप मच गया. यह घटना समस्तीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संत कबीर कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक छात्र की मौ

समस्तीपुर में परीक्षा के दौरान छात्र की मौत पर हंगामा, कॉलेज में जमकर तोड़फोड़

Article Advertisement

समस्तीपुर में परीक्षा के दौरान छात्र की मौत पर हंगामा, कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ बिहार के समस्तीपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां परीक्षा केंद्र पर एक छात्र की मौत से हड़कंप मच गया. यह घटना समस्तीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संत कबीर कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक छात्र की मौत हो गयी.   बिहार के समस्तीपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां परीक्षा केंद्र पर एक छात्र की मौत से हड़कंप मच गया. यह घटना समस्तीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संत कबीर कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक छात्र की मौत हो गयी, जिसके बाद कैंपस में जमकर हंगामा हुआ. बता दें कि खराब व्यवस्था के कारण परीक्षा केंद्र पर छात्र की मौत को लेकर छात्रों में काफी गुस्सा है और छात्रों ने परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की. मृतक छात्र की पहचान अमित कुमार के रूप में की गई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. इस घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, संत कबीर महाविद्यालय में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक पार्ट वन की परीक्षा आयोजित की जा रही है. गुरुवार को हिंदी विषय की परीक्षा हो रही थी, इसी दौरान परीक्षा हॉल में ही छात्र अमित की तबीयत अचानक बिगड़ गई और फिर उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि छात्र की मौत अत्यधिक गर्मी के कारण हुई है. आपको बता दें कि छात्र की मौत की सूचना कॉलेज प्रबंधन की ओर से थाने को दी गई, जिसके बाद सदर एसडीओ डीएसपी और भारी संख्या में पुलिस बल परीक्षा केंद्र पहुंचे और नाराज छात्रों को समझाने की कोशिश की. वहीं, पुलिस ने छात्र अमित केशव को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा जहां मृतक छात्र के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस घटना को लेकर छात्रों का गुस्सा अभी भी कम नहीं हुआ है. इसके साथ ही आपको बता दें कि इस संबंध में परीक्षा दे रहे छात्रों और उपस्थित कर्मियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई. फिलहाल इस घटना को लेकर आक्रोशित छात्रों का हंगामा अभी भी जारी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक छात्र के परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read