Samsung Galaxy M31 यूजर्स को आई बड़ी परेशानी, अपडेट के बाद फोन ने काम करना किया बंद Samsung Galaxy M31 को अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ एक अपडेट उपलब्ध कराया गया था।
इसमें कई सिक्योरिटी फिक्सेज भी दिए गए थे।
लेकिन यह अपडेट यूजर्स के लिए परेशानी का सबब बन गया।
दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि नया अपडेट इंस्टॉल करने पर Galaxy M31 ने काम करना बंद दिया।
फोन में कुछ नहीं किया जा रहा है।
केवल एक नीली स्क्रीन दिखाई दे रही है।
वहीं, Samsung Galaxy A70 यूजर्स को एंड्रॉइड आधारित One UI 2.0 अपडेट दिया गया था।
इन यूजर्स को भी यही परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ट्विटर पर यूजर्स के मुताबिक, Samsung Galaxy M31 में लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करने के बाद उनका फोन चलना बंद हो गया।
फोन इंस्टॉलेशन प्रोसेस पर ही रुक गया।
इसके अलावा कुछ यूजर्स ने Samsung Community forums पर भी इस बात की शिकायत की है।
यहां पर यूजर्स ने बताया है कि फोन को सही करने के लिए वो लोग फैक्ट्री रिस्टोर भी नहीं कर पा रहे हैं।
वहीं, कुछ लोगों ने दावा किया है कि किसी थर्ड-पार्टी सोर्स के जरिए पुराना फर्मवेयर डाउनलोड कर उन्होंने इस परेशानी से छुटकारा पाया है।
Samsung Galaxy A70 की बात करें तो इन यूजर्स को एंड्रॉइड आधारित One UI 2.0 अपडेट करने के बाद इसी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इन यूजर्स को हार्डवेयर मिसमैच के चलते परेशानी झेलनी पड़ी।
इस बात की जानकारी SamMobile की एक रिपोर्ट मिली है।
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी Galaxy M31 और Galaxy A70 के लिए इस परेशानी को दूर करने के लिए एक अपडेट रोलआउट कर सकता है।
हालांकि, जिन यूजर्स का फोन ओपन ही नहीं हो रहा है उनके पास सर्विस सेंटर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है और जैसा कि हम सभी जानते हैं लॉकडाउन के चलते सभी सर्विस सेंटर्स फिलहाल बंद हैं।
देखा जाए तो कंपनी के पास यूजर का फोन रिमोटली एक्सेस करने का विकल्प है लेकिन कंपनी ऐसा करेगा या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
Source - JAGRAN
Technology
Samsung Galaxy M31 यूजर्स को आई बड़ी परेशानी, अपडेट के बाद फोन ने काम करना किया बंद
Samsung Galaxy M31 यूजर्स को आई बड़ी परेशानी, अपडेट के बाद फोन ने काम करना किया बंद Samsung Galaxy M31 को अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ एक अपडेट उपलब्ध कराया गया था। इसमें कई सिक्योरिटी फिक्सेज भी दिए गए थे। लेकिन यह अपडेट यूजर्स के लिए परेशानी का सबब बन गया। दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विट

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Technology
Cyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टम

Technology
AI की वजह से महंगे हो रहे Smartphone और Laptop? 2026 में टेक्नोलॉजी की कीमतों पर बढ़ा दबाव

Technology
BGMI Lite की भारत में वापसी तय! 2026 के अंत तक होगा लॉन्च, कम बजट वाले फोन यूजर्स को बड़ी उम्मीद

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


