Samsung यूजर्स को झटका: मुड़ने वाले फोन को अब नहीं मिलेगा अपडेट Samsung फोल्डेबल फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बुरी खबर है।
वो ये कि अब Samsung के पहले Galaxy Fold model को अब किसी भी तरह का Android Update नहीं मिलेगा।
बता दें कि, सैमसंग बाजार में फोल्डेबल स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च करने वाले पहले ब्रांड्स में से एक था।
सिर्फ तीन साल पहले, पहली बार सैमसंग ने Galaxy Fold की घोषणा की थी, और अब, ऐसा लगता है कि डिवाइस Android Update के मामले में अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है।
क्या है पूरा मामला, चलिए डिटेल में जानते हैं... 2019 में लॉन्च हुआ थे गैलेक्सी फोल्ड मॉडल बता दें कि, गैलेक्सी फोल्ड को अपने लॉन्च से पहले कई देरी का सामना करना पड़ा था और उसके बाद कंपनी ने साल 2019 में आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 9 पाई के साथ इसे लॉन्च किया था।
लेकिन तब से, दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने अपने फोल्डेबल फोन के लिए कई अपडेट की पेशकश की है और कंपनी का पहला फोल्डेबल डिवाइस अब Android 12 ओएस पर चलता है।
।
लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि सैमसंग अब सबसे पहले Galaxy Fold मॉडल के लिए किसी भी बड़े ओएस अपडेट की पेशकश नहीं करेगा।
इसका सीधा सा मतलब ये है कि डिवाइस को Android 13 ओएस पर बेस्ड वन यूआई 5.0 अपडेट नहीं मिलेगा।
अब बड़े अपग्रेड के लिए एलिजिबल नहीं फोन दूसरे शब्दों में, इसका मतलब यह भी है कि यह कंपनी का एकमात्र फोल्डेबल स्मार्टफोन है जिसे Android 12 के बाद कोई अपडेट नहीं मिला है।
सैमसंग आमतौर पर एक और साल के सिक्योरिटी पैच के साथ तीन साल का ओएस अपडेट प्रदान करता है।
लेकिन चूंकि गैलेक्सी फोल्ड अपने तीन साल के अपडेट साइकिल के अंत तक पहुंच गया है, इसलिए यह अब बड़े अपग्रेड के लिए एलिजिबल नहीं होगा।
इस बीच, 2021 और 2022 के Glaxy Z Fold और Galaxy Z Flip फोन मॉडल अभी भी अगले साल Android 14 अपडेट के लिए एलिजिबल होंगे।
यूजर्स को फिलहाल चिंता करने की जरूरत नहीं ध्यान रखें कि इसका मतलब यह नहीं है कि इस डिवाइस के लिए सभी सॉफ़्टवेयर अपडेट समाप्त हो गए हैं।
सिक्योरिटी अपडेट्स और पैच के लिए अभी भी कम से कम एक साल बाकी है।
Android 13 भी हाल ही में रोलआउट होना शुरू हुआ है ऐसे में Android 12 को फिलहाल के लिए पुराना नहीं कहा जा सकता, इसलिए मौजूदा गैलेक्सी फोल्ड यूजर्स को अपने फोल्डेबल फोन के अचानक पुराने होने के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
Article Advertisement
Business
Samsung यूजर्स को झटका: मुड़ने वाले फोन को अब नहीं मिलेगा अपडेट
Samsung यूजर्स को झटका: मुड़ने वाले फोन को अब नहीं मिलेगा अपडेट Samsung फोल्डेबल फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। वो ये कि अब Samsung के पहले Galaxy Fold model को अब किसी भी तरह का Android Update नहीं मिलेगा। बता दें कि, सैमसंग बाजार में फोल्डेबल स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च करने वाले पह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
