अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

सांप के डसने के बाद परिजन ढूंढते रहे सांप, तभी हो गई 12 साल की मुन्नी की मौत

बिहार के आरा में परिजनों की लापरवाही से बच्ची की मौत हो गई. दरअसल एक 12 वर्षीय किशोरी को सोने के दौरान सांप ने डस लिया, जिसके बाद परिजन उसे इलाज कराने के बजाय सांप को ढूंढने लगे. परिजनों ने सांप को ढूंढा और फिर उसे मारकर आरा सदर अस्पताल दूध लाने वाले बर्तन में लेकर पहुंचे, लेकिन सांप को ढूंढने में क

सांप के डसने के बाद परिजन ढूंढते रहे सांप, तभी हो गई 12 साल की मुन्नी की मौत

Article Advertisement

बिहार के आरा में परिजनों की लापरवाही से बच्ची की मौत हो गई. दरअसल एक 12 वर्षीय किशोरी को सोने के दौरान सांप ने डस लिया, जिसके बाद परिजन उसे इलाज कराने के बजाय सांप को ढूंढने लगे. परिजनों ने सांप को ढूंढा और फिर उसे मारकर आरा सदर अस्पताल दूध लाने वाले बर्तन में लेकर पहुंचे, लेकिन सांप को ढूंढने में काफी देर हो गई और किशोरी की तबीयत काफी बिगड़ने से उसकी जान चली गई. पूरा मामला संदेश थाना क्षेत्र के फतेहपुर के वार्ड नंबर छ का है, जहां एक किशोरी को सांप के डसने से मौत हो गई. जिसके बाद मृत किशोरी के घर में कोहराम मच गया. घटना को लेकर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही. मृतका संदेश थाना क्षेत्र के फतेहपुर के वार्ड नंबर छ की निवासी चनेश्वर महतो की 12 वर्षीय पुत्री मुन्नी कुमारी थी. मुन्नी सातवीं क्लास में पढ़ती थी. वो तीन बहन और एक भाई में दूसरे नंबर की थी. मुन्नी का भाई करण सबसे बड़ा था. फिर मुन्नी थी, उसके बाद लक्ष्मी और मीना है. घटना को लेकर मुन्नी की मां कौशल्या देवी ने बताया कि मुन्नी घर में जमीन पर हम लेगों के साथ सोई हुई थी. उसी दरमियान उसे विषैले सांप ने डस लिया. जिसके बाद हम लोग उस सांप को ढूंढने लगे, जिसमें देरी हो गई. इधर मुन्नी को तबियत ज्यादा बिगड़ रही थी. जिसके बाद हम लोग उसे आरा सदर अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना को दिया. टाउन थाना की पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read