अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

जहरीली शराब कांड: सीएम नीतीश ने किया बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये का मुआवजा

बिहार में जहरीली शराब से मौत का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. छपरा के बाद मोतिहारी जिले में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है. अब तक इस मामले में 34 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 80 शराब तस्करों की गिरफ्तारी हुई हैं और 5 थाने के थानाध्यक्ष को निलंबित भी किया गया है. अब इस मामले में बड़ी खबर

जहरीली शराब कांड: सीएम नीतीश ने किया बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये का मुआवजा

Article Advertisement

बिहार में जहरीली शराब से मौत का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. छपरा के बाद मोतिहारी जिले में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है. अब तक इस मामले में 34 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 80 शराब तस्करों की गिरफ्तारी हुई हैं और 5 थाने के थानाध्यक्ष को निलंबित भी किया गया है. अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि मृतिकों के परिवार वालों को सीएम रिलीफ फंड से 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. परिजनों को दी जाएगी आर्धिक मदद सीएम नीतीश ने कहा कि जितने भी लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई है. उनके परिवार हमारे पास आए और ये कहे कि हम सभी भी शराबबंदी कानून के पक्ष में हैं और हमने पी थी हम अब आगे लोगों को प्रेरित करेंगे की आप भी इसका सेवन ना करें ये लिखकर हमें दे इसके बाद सभी के परिजनों की मदद की जाएगी. सीएम रिलीफ फंड से 4 रुपये दिए जाएंगे और ये मुआवजा साल 2016 से अब तक जितनी भी मौतें हुई हैं उन सभी के परिवारों को दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में हमने ये देखा है कि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ते ही जा रही है. ऐसे में जो गरीब परिवार है और घर के मुखिया के मृत्यु के बाद बेसहारा हो गए हैं. उन सभी को अब आर्धिक मदद दी जाएगी, लेकिन उन्हें ये लिखकर देना होगा कि वो इस कानून का समर्थन करते हैं और आगे ऐसा कुछ नहीं होगा.   4 लाख रुपये का दिया जाएगा मुआवजा उन्होंने ये कहा कि दो दिन पहले ही उन्होंने इसके लिए विचार कर लिया था. अब प्रशासन को जिम्मेदारी दी गई एक रिपोर्ट तैयार करने की की इस मामले में 2016 से लेकर अब तक कुल कितनी मौतें हुई हैं और वो लोग कौन हैं. जब मुझे रिपोर्ट सौंप दी जाएगी तो सीएम रिलीफ फंड से सभी को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read