अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

शराब तस्करों की अब खैर नहीं, उत्पाद विभाग इस्तेमाल करेगी मिर्ची स्प्रे

शराब तस्करों की अब खैर नहीं, उत्पाद विभाग इस्तेमाल करेगी मिर्ची स्प्रे   बिहार में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए अब उत्पाद विभाग ने नया तरीका निकाला है. जिससे अब माफियाओं को बचाने वाले भी नहीं बच पाएंगे. दरअसल जब पुलिस शराब माफियाओं को पकड़ने जाती है तो महिलाओं और बच्चों को आगे कर दिया जात

शराब तस्करों की अब खैर नहीं, उत्पाद विभाग इस्तेमाल करेगी मिर्ची स्प्रे

Article Advertisement

शराब तस्करों की अब खैर नहीं, उत्पाद विभाग इस्तेमाल करेगी मिर्ची स्प्रे   बिहार में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए अब उत्पाद विभाग ने नया तरीका निकाला है. जिससे अब माफियाओं को बचाने वाले भी नहीं बच पाएंगे. दरअसल जब पुलिस शराब माफियाओं को पकड़ने जाती है तो महिलाओं और बच्चों को आगे कर दिया जाता है. ऐसे में पुलिस को पीछे हटना पड़ जाता है, लेकिन अब इसका ऐसा उपाय निकाला गया है. जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे. अब शराब तस्करों को बचाने वाले पर मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल किया जाएगा. 700 मिर्ची स्प्रे का दिया गया आर्डर उत्पाद विभाग के तरफ से ये नई रणनीति बनाई गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम पर हो रहे हमले से निबटने के लिए ऐसा किया गया है. बता दें कि, मिर्ची स्प्रे से आंखों में जलन होने लग जाती है. जिसका असर आधे घंटे से भी अधिक होता है. कल सोमवार को पटना के कुम्हरार स्थित ग्रुप ट्रेनिंग सेंटर में मिर्ची स्प्रे का डेमो भी दिया गया है. उत्पाद विभाग के तरफ से इसे लेकर अब 700 मिर्ची स्प्रे का ऑर्डर भी दिया जा चुका है.   बाकी राज्यों में भी किया जाता है इसका इस्तेमाल हालांकि बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है और कई राज्य ऐसे हैं जहां इसका इस्तेमाल भीड़ से निबटने के लिए किया जाता है. संयुक्त आयुक्त के तरफ से ये बताया गया है कि अक्सर देखा जाता है कि मानसून के दौरान अधिक बारिश से पानी बढ़ जाता है. ऐसे में तस्कर अवैध तरीके से शराब बनाने में लग जाते हैं. जिसे देखते हुए विभाग ने जिलों के डीएम और एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं कि इन पर नजर रखते हुए कार्रवाई की जाए.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read