अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

पुलिस - प्रशासन को शराबी ने दिखाया ठेंगा, थाने के सामने ही व्यक्ति ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए 7 साल होने को है, लेकिन सुपौल में शराब का नशा और कारोबार थमने का नाम नहीं ले रही है.   सरकार की सख्ती के बावजूद सुपौल में शराबी और तस्कर बिंदास तरीके से पुलिस-प्रशासन को ठेंगा दिखाते नजर आ रहा है. प्रशासन की हर कोशिश नाकाम हो रही है. कुछ ऐसा ही सुपौल में देखने

पुलिस - प्रशासन को शराबी ने दिखाया ठेंगा, थाने के सामने ही व्यक्ति ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Article Advertisement

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए 7 साल होने को है, लेकिन सुपौल में शराब का नशा और कारोबार थमने का नाम नहीं ले रही है.   सरकार की सख्ती के बावजूद सुपौल में शराबी और तस्कर बिंदास तरीके से पुलिस-प्रशासन को ठेंगा दिखाते नजर आ रहा है. प्रशासन की हर कोशिश नाकाम हो रही है. कुछ ऐसा ही सुपौल में देखने मिला है. जहां थाने के सामने ही एक शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. नशे में धुत शराबी ने जमकर हंगामा किया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई है. लोग पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि ये कैसी व्यवस्था है. जहां सरेआम एक शराबी थाने के समाने ही तमाशा करता है और पुलिस बस देखते रह जाती है.   अस्पताल परिसर में भी शराबी ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना इलाके का है. जहां बताया जा रहा है कि बीती रात शराब के नशे में धुत एक शराबी ने त्रिवेणीगंज थाने के सामने ही काफी देर तक हाईवोल्टेज किया. जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया और अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज परिसर में भी उसने काफी देर तक पुलिस कस्टडी में हाई वोल्टेज ड्रामा किया. इस कारण अस्पताल परिसर में भी लोगों की भीड़ देखने के लिए जुट गई. शराबी की पहचान पड़ोस के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना इलाका निवासी मोहम्मद अब्दुल हाफिज के रूप में हुई है. अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. श्रवण कुमार ने जांच में सख्स को शराब के नशे में पाया है. डॉक्टर के द्वारा शराब सेवन की पुष्टि के बाद काफी मशक्कत के बाद शराबी को पुलिस थाने ले गई. अब सवाल ये उठता है कि आखिर उसके पास शराब आई कहां से कौन है जो जिले में शराब की डिलीवरी करता है.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read