अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

सरपंच सहित नौ लोग चढे़ पुलिस के हत्थे

सरपंच सहित नौ लोग चढे़ पुलिस के हत्थे मानगंज पश्चिम पंचायत के चंपानगर वार्ड 8 में एक प्रेमी युगल को खूंटे से बांध कर पिटाई के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सरपंच महेंद्र सरदार सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पुलिस ने एक महिला को भी पकड़ा है। थानाध्

सरपंच सहित नौ लोग चढे़ पुलिस के हत्थे

Article Advertisement

सरपंच सहित नौ लोग चढे़ पुलिस के हत्थे मानगंज पश्चिम पंचायत के चंपानगर वार्ड 8 में एक प्रेमी युगल को खूंटे से बांध कर पिटाई के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सरपंच महेंद्र सरदार सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पुलिस ने एक महिला को भी पकड़ा है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पिटाई की शिकार हुई महिला के बयान पर केस दर्ज किया गया है। इसमें 20-25 अज्ञात सहित 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार की शाम हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ के बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि मानगंज पश्चिम पंचायत के चंपानगर गांव में सोमवार की रात प्रेम प्रसंग के मामले में लोगों ने महिला और पुरुष दोनों को बंधक बनाकर रखा था। इस मामले में पीड़िता ने दर्ज केस में कहा है कि सोमवार की रात कोरियापट्टी के प्रमोद मंडल को फोन कर अपने घर बुलाया था। उसके पहुंचने के बाद एक जगह कमरे में देख कर लोगों ने विरोध जताते हुए मारपीट कर बंधक बना लिया और फैसला दूसरे दिन सुबह पर छोड़ दिया गया। दूसरे दिन मंगलवार को दोनों को खुंटे में बांध कर सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जाता है कि इस मामले में हुए पंचायत में दोनों पक्षों को 11-11 हजार रुपए जुर्माना के रूप में भी सुनाया गया। जुर्माने की रकम 15 दिनों के अंदर सरपंच के पास जमा करने का फरमान सुनाया गया। दो दिनों के बाद यह मामला हाई प्रोफाइल तब हुआ जब इस पूरे प्रकरण में बेरहमी से पिटाई का बुधवार को वीडियो वायरल हुआ। महज घंटे भर में ही यह मामला जिले की सुर्खियों में छा गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता और उसके पिता से पूछताछ के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read