राम नवमी के अवसर पर सासाराम में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी व पूर्व बीजेपी विधायक जवाहर प्रसाद को उनके लष्करीगंज आवास से शुक्रवार को देर रात गिरफ्तार किया कर लिया है. उनके साथ साथ मो. शाहनवाज आलम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में जवाहर प्रसाद नामजद आरोपी हैं. पुलिस द्वारा सासाराम हिंसा में अबतक 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जवाहर प्रसाद पर हिंसा भड़काने का आरोप है. रामनवमी जुलूस के बाद सासाराम में हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. मामले में नामजद आरोपियों पर सरेंडर करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. सासाराम समेत 5 जिलों में भड़की थी हिंसा बता दें कि 30 मार्च 2023 को रामनवमी के दिन जब जुलूस निकलने के बाद एक पंडाल खाली था. खाली पंडाल में कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ की जाती है. जुलूस खत्म होने के बाद पंडाल पहुंचने पर लोगों ने पंडाल में रखी मूर्तियों को क्षतिग्रस्त पाया और इससे आहत लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को पीट दिया और यहीं से मामूली विवाद की शुरुआत होती है. बिहार पुलिस के मुताबिक दिनांक-30.03.2023 की रात्रि में रोहतास जिला के नगर थाना अन्तर्गत ग्राम मदार दरवाजा में रामनवमी जुलूस के निकाले जाने के क्रम में दो समुदाय के युवकों के बीच आपत्तिजनक शब्दों को लेकर विवाद हो गया, जिसको लेकर साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की कुचेष्टा की गई. पुलिस के मुताबिक, पुनः उस विवाद को लेकर दिनांक-31.03.2023 को लगभग 11.00 बजे ग्राम मदार दरवाजा में दोनों समुदायों के कतिपय असमाजिक तत्वों के बीच पथराव एवं आंशिक आगजनी की घटना घटित हुई. घटनास्थल पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई की गई.
Article Advertisement
Crime
सासाराम हिंसा : पूर्व BJP विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार, अबतक 63 पहुंचे सलाखों के पीछे
राम नवमी के अवसर पर सासाराम में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी व पूर्व बीजेपी विधायक जवाहर प्रसाद को उनके लष्करीगंज आवास से शुक्रवार को देर रात गिरफ्तार किया कर लिया है. उनके साथ साथ मो. शाहनवाज आलम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में जवाहर प्रसाद नामजद आरोपी हैं. प

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
