अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

बिहार में ससुर-बहू के थे अवैध संबंध, सदमे में सास ने किया सुसाइड

बिहार में ससुर-बहू के थे अवैध संबंध, सदमे में सास ने किया सुसाइड बिहार के जमुई में एक महिला ने पति के अवैध संबंधों से तंग आकर अपनी जान दे दी। महिला के पति के उसकी बहू के साथ पिछले 10 सालों से अवैध संबंध थे। Jamui Crime News: बिहार के जमुई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के झाझा थाना क्षे

बिहार में ससुर-बहू के थे अवैध संबंध, सदमे में सास ने किया सुसाइड

Article Advertisement

बिहार में ससुर-बहू के थे अवैध संबंध, सदमे में सास ने किया सुसाइड बिहार के जमुई में एक महिला ने पति के अवैध संबंधों से तंग आकर अपनी जान दे दी। महिला के पति के उसकी बहू के साथ पिछले 10 सालों से अवैध संबंध थे। Jamui Crime News: बिहार के जमुई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

Article Advertisement

यहां के झाझा थाना क्षेत्र के बालियोडीह गांव में 55 साल की संपतिया देवी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस सुसाइड के पीछे की कहानी जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल संपतिया को अपने पति के बहू के साथ नाजायज संबंधों के बारे में पता चल गया था। इसके बाद वह इस सदमे को झेल नहीं सकी और उसने सुसाइड कर लिया। घटना के बाद से आरोपी पति, बेटा और बहू फरार है। मामले में संपतिया देवी की बेटी ललिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता, भाई और भाभी ने मिलकर उसकी मां की हत्या कर दी। वहीं आसपास के लोगों की मानें तो संपतिया देवी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। संपतिया अपने पति और बहू के बीच अवैध संबंध को लेकर परेशान थी। 10 साल से ससुर-बहू के अवैध संबंध संपतिया देवी इन अवैध संबंधों से इस कदर नाराज थी कि वह अपने पति के साथ रिश्ता खत्म करने की बात रिश्तेदारों और गांव के लोगों को कहती थी। परिवार के लोग संपतिया के साथ मारपीट भी करते थे। इस कारण वह हमेशा अपनी बेटियों के साथ जाकर रहा करती थी। उसकी मौत की खबर सुनकर ललिता देवी गांव पहुंची। उसने कहा कि उसके पिता और भाभी के बीच पिछले 10 साल से अवैध संबंध चल रहा है। जांच में जुटी पुलिस ललिता ने गांव के लोगों को बताया कि अवैध संबंध का विरोध करने मेरी मां को पीटा जाता था। भोजन नहीं दिया जाता था। मारपीट करके उसकी मां को जहर देकर मार दिया गया और उसके बाद घर के सभी लोग फरार हो गए। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि संपतिया देवी ने बहु के साथ विवाद में जहर खाकर अपनी जान दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read