अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Business

अगले सप्ताह मोदी और हसीना की बैठक में त्रिपुरा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा संभव

अगले सप्ताह मोदी और हसीना की बैठक में त्रिपुरा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा संभव अगरतला, तीन सितंबर (भाषा) दिल्ली में अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की उनकी समकक्ष शेख हसीना के बीच मुलाकात के दौरान ‘इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट’ (आईसीपी) स्थापित करने पर बांग्लादेश की आपत्ति समेत त्रिपुरा

अगले सप्ताह मोदी और हसीना की बैठक में त्रिपुरा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा संभव

Article Advertisement

अगले सप्ताह मोदी और हसीना की बैठक में त्रिपुरा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा संभव अगरतला, तीन सितंबर (भाषा) दिल्ली में अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की उनकी समकक्ष शेख हसीना के बीच मुलाकात के दौरान ‘इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट’ (आईसीपी) स्थापित करने पर बांग्लादेश की आपत्ति समेत त्रिपुरा से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हसीना पांच सितंबर को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आ रही हैं। इस दौरान उनका ध्यान ‘बहुआयामी’ द्विपक्षीय गठजोड़ को मजबूत करने पर होगा। वह छह सितंबर को मोदी से मुलाकात करेंगी। विशेष सचिव (उद्योग एवं वाणिज्य) अभिषेक चंद्रा ने अगरतला में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “बांग्लादेश की आपत्ति के कारण दक्षिण त्रिपुरा के मुहरीघाट में आईसीपी का निर्माण नहीं हो सका। प्रधानमंत्री ने शेख हसीना के साथ बैठक में इस मुद्दे को उठाने पर सहमति जताई है।” आईसीपी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रवेश और निकासी का एक बिंदु होता है, जहां आव्रजन और सीमा शुल्क संबंधित सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। चंद्रा ने कहा कि मोदी ने पिछले साल नौ मार्च को फेनी नदी पर ‘मैत्री सेतु’ का उद्घाटन किया था, ताकि बांग्लादेश स्थित चटगांव के साथ संपर्क स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि नदी के उस पार बांग्लादेश की तरफ भूमि सीमा शुल्क स्टेशन स्थापित नहीं हुआ है, जिसके कारण अभी तक व्यापार शुरू नहीं किया जा सका है। चंद्रा ने कहा, “हमें उम्मीद है कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच बैठक में मैत्री सेतु का उल्लेख किया जाएगा।”  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read