अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Border News

नेपाल से पैदल तेजस्वी से मिलने पहुंचा प्रशंसक, डिप्टी सीएम ने ट्विटर पर साझा की फोटो

नेपाल से पैदल तेजस्वी से मिलने पहुंचा प्रशंसक, डिप्टी सीएम ने ट्विटर पर साझा की फोटो बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का एक प्रशंसक उनसे मिलने नेपाल से पैदल चलकर यहां पहुंचा। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर नेपाल से पैदल चलकर मुलाकात करने आये अपने प्रशंसक की कु

नेपाल से पैदल तेजस्वी से मिलने पहुंचा प्रशंसक, डिप्टी सीएम ने ट्विटर पर साझा की फोटो

Article Advertisement

नेपाल से पैदल तेजस्वी से मिलने पहुंचा प्रशंसक, डिप्टी सीएम ने ट्विटर पर साझा की फोटो बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का एक प्रशंसक उनसे मिलने नेपाल से पैदल चलकर यहां पहुंचा। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर नेपाल से पैदल चलकर मुलाकात करने आये अपने प्रशंसक की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि मिलने की चाहत लिए पड़ोसी देश नेपाल के आनंद शर्मा जी ने नेपाल से पटना तक की लंबी दूरी पैदल तय की।

Article Advertisement

वे पीठ पर भारत और नेपाल का झंडा रखे हुए थे। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि कल देर रात श्री शर्मा पटना आवास पहुंचे और सम्मानित किया। उनसे नेपाल के युवाओं और प्रशंसकों के जोश और दीवानगी के बारे सुनकर खुशी हुई। उन्होंने श्री शर्मा को अपनी एक पोर्ट्रेट आकार की तस्वीर पर ऑटोग्राफ भी दिया। तेजस्वी ने आगे कहा कि प्रतिदिन अपने आप से दोहराता हूं कि ईश्वर मुझे इतना सबल और सामर्थ्यवान बनाएं कि आपकी अपेक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरता रहूं।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read