बिहार में पुलिस पर हमलों को लेकर सख्त है सरकार, दो महीने में 2394 गिरफ्तार, ADG बोले- छोड़ेंगे नहीं किसी को पुलिस या अन्य सरकारी कर्मियों पर हमला करनेवाले सचेत हो जाएं।
ऐसा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने कहा कि किसी भी सूरत में ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं होंगी।
पुलिस ऐसे लोगों के साथ सख्ती से पेश आ रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमले के मामलों में बड़ी संख्या में असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है।
जून से जुलाई तक पुलिस पर हमले में 2394 गिरफ्तारियां हुईं।
वहीं अगस्त में 339 ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
उन्होंने कहा कि पुलिस या किसी भी सरकारी कर्मी पर हमला गैर जमानतीय अपराध की श्रेणी में आता है।
अपराध के ट्रेंड में गिरावट एडीजी मुख्यालय ने दावा किया कि बिहार में अपराध में इजाफा नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि जनवरी से जून तक के जो आंकड़े हैं, वह बताते हैं कि राज्य में अपराध के ट्रेंड में गिरावट है।
उन्होंने जुलाई और अगस्त में अपराध बढ़ने के सवाल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है।
एडीजी ने हाल में एनसीआरबी द्वारा क्राइम इन इंडिया 2021 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में अपराध की दर कई राज्यों के मुकाबले कम है।
राष्ट्रीय स्तर पर संज्ञेय अपराध की दर 445.9 है तो बिहार में यह 228 है।
देश में अपराध दर के लिहाज से बिहार का स्थान 24वां है।
वर्ष 2020 के मुकाबले साल 2021 में हत्या, दहेज हत्या, फिरौती हेतु अपहरण, बलात्कार और दंगा की घटनाओं में कमी दर्ज की गई है।
गिरफ्तारी में हुआ है इजाफा एडीजी मुख्यालय ने कहा कि गंभीर आपराधिक घटनाओं में गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी संख्या में गिरफ्तारी हुई है।
गिरफ्तारी के लिए जिलास्तर पर गठित ‘वज्र’ टीम द्वारा साल के शुरुआती सात महीनों में प्रति माह औसत 5997 गिरफ्तारी की गई।
वहीं, अगस्त में इसमें 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
बीते माह हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला, एससी-एसटी एक्ट के अलावा अन्य विशेष प्रतिवेदित कांडों (एसआर केस) में 8301 गिरफ्तारियां की गईं।
यह सिर्फ वज्र द्वारा की गई कार्रवाई है।
जिला पुलिस द्वारा इसके अतिरिक्त भी बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी की गई है।
Crime
बिहार में पुलिस पर हमलों को लेकर सख्त है सरकार, दो महीने में 2394 गिरफ्तार, ADG बोले- छोड़ेंगे नहीं किसी को
बिहार में पुलिस पर हमलों को लेकर सख्त है सरकार, दो महीने में 2394 गिरफ्तार, ADG बोले- छोड़ेंगे नहीं किसी को पुलिस या अन्य सरकारी कर्मियों पर हमला करनेवाले सचेत हो जाएं। ऐसा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने कहा कि किसी भी सूरत में ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं होंगी।

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


