अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

स्कूल गेट के सामने फेंका जा रहा कचरा

स्कूल गेट के सामने फेंका जा रहा कचरा मेला ग्राउंड के रामजी दास मिडिल स्कूल के गेट पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। स्कूल के गेट पर बने दोनों ओर कच्चे नाले के सड़ांध से निकल रही बदबू से छात्र और शिक्षक परेशान हैं। स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए मेला ग्राउंड के दुकानदार मना करने के बावजूद भी कच्चे नाल

स्कूल गेट के सामने फेंका जा रहा कचरा

Article Advertisement

स्कूल गेट के सामने फेंका जा रहा कचरा मेला ग्राउंड के रामजी दास मिडिल स्कूल के गेट पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। स्कूल के गेट पर बने दोनों ओर कच्चे नाले के सड़ांध से निकल रही बदबू से छात्र और शिक्षक परेशान हैं। स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए मेला ग्राउंड के दुकानदार मना करने के बावजूद भी कच्चे नाले के पास कचरा फेंक रहे हैं और नाले में गंदे पानी का बहाव कर रहे हैं। स्थिति यह है कि किचन शेड के बगल से निकले गंदे नाले के बदबू से कभी-कभी एमडीएम खा रहे बच्चों को उबकाई भी आती है। नाले में सुअरों और आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इतना ही नहीं स्कूल आने वाले मार्ग से भी सड़ांध के बीच छात्र-छात्राएं स्कूल आने को विवश हैं। दुकानदार इन सड़कों पर हर रोज सड़े सामानों और कचरे के साथ गंदे पानी को सड़क पर फेंकते रहते हैं। आश्चर्य इस बात का है कि इस मार्ग से जिम्मेदारों का स्कूल आना लगा रहता है, लेकिन किसी का भी ध्यान इस गंदगी पर नहीं जा रहा है। बच्चे इस गंदगी के बगल से होकर हर दिन स्कूल पढ़ने आते हैं। यहां से निकलने वाली बदबू से बच्चे और शिक्षक भी परेशान हैं। मलेरिया और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी का भय हमेशा बना रहता है। खास बात यह है कि यहां कूड़ा कचरा भी वही लोग फेंक रहे हैं, जिनमें कुछ लोगों के बच्चे भी स्कूल में पढ़ने आते हैं। उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि उन्हीं के बच्चे गंदगी के माहौल में रहकर बीमार पड़ सकते हैं। उधर, बीईओ पूनम सिन्हा ने बताया कि स्कूल का निरीक्षण किया जाएगा। नाले की अगर उपयोगिता नहीं है तो इसको हर हाल में भर दिया जाएगा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read